होमPoliticsसामाजिक कुरीतियों को दूर करने में मातृशक्ति की भूमिका अहम

सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में मातृशक्ति की भूमिका अहम

Published on

“प्लेस्टोर से KKN Live का न्यूज एप डाउनलोड कर लें और देश की दुनिया की खबरो से अपडेट रहें…”

मुजफ्फरपुर। बिहार के खाद्द आपूर्ति मंत्री मदन सहनी ने मीनापुर के मंगेया में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है।

किंतु, समाजिक कुरीतियों को दूर करने में महिलाओं को भी आगे बढ़ कर काम करना होगा। मीनापुर के मंगेया धरमपुर चौक पर सोमवार को समाज सुधार वाहिनी की ओर से आयोजित सभा को संबोधित करते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी ने शराबबंदी, बाल विवाह व दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए महिलाओं को आगे निकल कर काम करने का अह्वान किया है। मंत्री ने भ्रूणहत्या व ट्रैफिकिंग को समाज के लिए कलंक बताते हुए कहा कि यह सभी कुछ सूबे के महिलाओं की मांग पर ही सरकार ने लागू किया है।
इससे पहले मंत्री के सभास्थल पर पहुंचने पर पूर्व जिला पार्षद मिथिलेश यादव ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया है। सभा की अध्यक्षता जिला पार्षद वीणा यादव ने की और संचालन शकुंतला गुप्ता ने किया। इस मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, जानकी श्रीवास्तव, रंजीत सहनी, सविता जयसवाल, नीलम देवी, रतन राय, शिवशंकर सिंह, शंकर यादव, तेजनारायण सहनी व नवल यादव, संजीत कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
गांव के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना होगा
मीनापुर के नकनेमा चौक पर बिहार के खाद्य उपभोक्ता व संरक्षण मंत्री मदन सहनी ने एक फूड इंडस्ट्रीज का उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुदूर देहाती क्षेत्र में इंडस्ट्रीज का निर्माण, यह साबित करता है कि बिहार में विकास की गति तेज है और बिहार की सरकार बैंक से ऋण दिलवाकर युवाओं को आगे बढ़ाने व रोजगार को बढ़ावा देने के अपने वादों पर खड़ी उतर रही है। उन्होंने ने कहा कि जब राज्य के युवा आत्म निर्भर होंगे तभी राज्य में कानून का राज स्थापित हो सकेगा।
सभा की अध्यक्षता व संचालन पंकज किशोर पप्पू ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री दिनेश प्रसाद, जदयू के जिलाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, रालोसपा के जिलाध्यक्ष प्रभु कुशवाहा, भाजपा नेता अजय कुशवाहा, रंजीत सहनी, अमरनाथ चन्द्रवंशी, तेज नारायण सहनी, विनय पटेल, कुमारेश्वर, चंद्रबली सहनी, रंजीता कुशवाहा, लाल बाबू प्रसाद, रामसेवक राम तुविद, अशोक प्रसाद, जिया उद्दिन अंसारी, मुन्ना कुमार, अमरनाथ कुमार, मदन शर्मा, राम औतार सहनी, राज कुमार साह व नीरज कुमार आदि ने अपने विचार रखे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

महिषासुर कौन था? पुराणों के असुरराज से आदिवासी पूर्वज तक

दुर्गा पूजा के पंडाल में एक दृश्य बार-बार दिखाई देता है। सिंह पर सवार...

चीन का अगला निशाना अरुणाचल प्रदेश? तिब्बत से ताइवान तक की रणनीति

क्या तिब्बत से ताइवान तक चीन की रणनीति में कोई समानता दिखाई देती है?...

दुर्गा पूजा के मंत्रों का शरीर और मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

कल्पना कीजिए—एक व्यक्ति आंखें बंद करके ‘ॐ’ का उच्चारण कर रहा है। उसके सामने...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

More like this

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

चीन का खतरा: सीमा पर सैनिकों से ज्यादा खतरनाक है सड़क, गांव और ब्रह्मपुत्र पर बनता नया सामरिक जाल

अरुणाचल में 60 किलोमीटर घुसपैठ का दावा निकला भ्रामक, लेकिन खतरा पूरी तरह काल्पनिक...

नेपाल की सुलगती सरहद: सांप्रदायिक हिंसा, राजनीतिक बेचैनी और भारत के लिए बढ़ती चुनौती

जब पड़ोसी देश में आग लगती है, तो धुआं सीमाएं नहीं पहचानता... KKN ब्यूरो। भारत...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बांकीपुर: कैसे टूटा भाजपा का अभेद्य किला, क्यों बना प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति का नया केंद्र?

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव हुए, कई सरकारें बनीं और बदलीं।...

बांकीपुर का उपचुनाव: एक सीट की लड़ाई या बिहार की राजनीति का टर्निंग पॉइंट?

एक सीट... लेकिन पूरे बिहार की निगाहें क्यों? KKN ब्यूरो। भारतीय लोकतंत्र में कुछ चुनाव...

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...