होमBiharरोहिणी ले सकती है तेजस्वी की जगह

रोहिणी ले सकती है तेजस्वी की जगह

Published on

पटना।  बिहार में राजनैतिक घटनाक्रम रोज बदल रहा है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर जो पेंच फंसा हुआ है और दोनों ही पक्ष अपने कदम पीछे हटाने को तैयार नहीं हैं। 

इस बीच मीडिया सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि राजद सुप्रीमो लालू यादव ने एक नया रास्ता ढूंढ़ निकाला है। जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राष्ट्रपति चुनाव के बाद इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में तेजस्वी की जगह लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य लेंगी। रोहिणी की ताजपोशी से बिहार में जदयू और राजद की सरकार बच सकती है।

खबर यह भी है कि तेजस्वी के इस्तीफे और रोहिणी की ताजपोशी के संबंध में लालू यादव आज फैसला ले सकते हैं।

याद रहे कि लालू यादव और राबड़ी देवी की सात बेटियां हैं। रोहिणी लालू यादव की दूसरी बेटी हैं जिन्हें रोहिणी आचार्य के नाम से ज्यादा जाना जाता है। इन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की है। वर्ष 2002 में इनकी शादी अमेरिका के एक कंप्यूटर इंजीनियर समरेश सिंह से हुई है।

रोहिणी आचार्य पर अभी तक किसी तरह के आरोप नहीं लगे हैं। लिहाजा डिप्टी सीएम के लिए इनका प्रोफाइल अच्छा माना जा रहा है। रोहिणी ने मेडिकल की पढ़ाई की हुई है और काफी दिनों तक अमेरिका में रही हैं।  बताया जाता है कि इनकी राजनीति में दिलचस्पी भी है।

रोहिणी का नाम भले ही ज्यादा जाना पहचाना ना हो, लेकिन पटनावासी रोहिणी की शादी को बखूबी याद करते हैं। रोहिणी की शादी काफी भव्य तरीके से हुई थी और इनकी शादी में लालू यादव के साले साधु यादव ने दबंगई दिखाते हुए शो रूम से कई गाड़ियों को उठवा लिया था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

क्या महवल से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 2,100 रोजगार का दावा कितना बड़ा?

मुजफ्फरपुर का लेदर पार्क 15 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल में...

क्या नौ दिन की पूजा से मिल जाती हैं अलौकिक शक्तियां या इसका अर्थ कुछ और है?

नवरात्रि के 9 दिन पूरे होते हैं। मंदिरों में आरती होती है। घरों में...

छोटी बच्चियों में देवी का दर्शन या स्त्री के सम्मान की सबसे बड़ी सामाजिक कसौटी?

नवरात्र की अष्टमी या नवमी। पूजा का मंडप सजा है। छोटी-छोटी बच्चियों को आसन...

हवन से शुद्ध होती है हवा या बढ़ता है प्रदूषण?

दुर्गा पूजा की अग्नि पर विज्ञान की बड़ी पड़ताल दुर्गा पूजा की अंतिम आहुतियों के...

More like this

क्या महवल से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 2,100 रोजगार का दावा कितना बड़ा?

मुजफ्फरपुर का लेदर पार्क 15 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल में...

दुर्गा पूजा के मंत्रों का शरीर और मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

कल्पना कीजिए—एक व्यक्ति आंखें बंद करके ‘ॐ’ का उच्चारण कर रहा है। उसके सामने...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...