होमPoliticsमीनापुर के पंसस ने सदन को गुमराह करने का प्रमुख पर लगाया...

मीनापुर के पंसस ने सदन को गुमराह करने का प्रमुख पर लगाया आरोप

Published on

पंसस मंजू देवी के नेतृत्व में सदस्यों ने लगाया अवमानना का आरोप

मुजफ्फरपुर। मीनापुर में पंचायत समिति की बैठक को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी व अन्य पंससों ने प्रमुख पर सदन की अवमानना का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को पत्र लिखा है।
मंजू देवी ने फर्जी नियोजित शिक्षक की बर्खास्तगी व फोल्डर जमा करने की मांग सहित 18 सूत्री मांग पत्र बीडीओ सहित सभी उच्चाधिकारी को सौंपते हुए दावा किया है कि बीते 11 नवम्बर को मीनापुर के पंचायत समिति में उक्त सभी प्रस्तावों को सर्व सम्मति से स्वीकृत किया जा चुका है। पंस सदस्य सुबोध कुमार ने बताया कि स्वयं प्रमुख बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उनकी सहमति से प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। बावजूद इसके प्रमुख का पंस सदस्यों पर दबाव डाल कर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाना सदन की अवमानना है। स्थानीय अधिकारी से न्याय नहीं मिला तो सदस्य अवमानना के आरोप को लेकर कोर्ट जाएंगे। प्रमुख के द्वारा दिए गये बयान के विरोध में 36 सदस्यों ने हस्ताक्षर कर अपनी गोलबंदी के संकेत दे दिए हैं।

प्रमुख ने किया पलटवार

दूसरी ओर प्रमुख राधिका देवी ने एक बार फिर से सदन में बहुमत का दावा करते हुए 36 में से अधिकांश सदस्यो के हस्ताक्षर को फर्जी बताते हुए जिलाधिकारी के समक्ष सदस्यों का परेड कराने की बात कह कर विरोधी खेमा पर जबरदस्त हमला बोला है। इस बीच सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार शीघ्र ही चिह्नित किए गए फर्जी नियोजित शिक्षको की बर्खास्तगी का पत्र जारी करने के लिए बीडीओ ने तैयारी शुरू कर दी है। हांलाकि, इस बाबत बीडीओ संजय कुमार सिन्हा अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।

विवाद का कारण

विदित हो कि 11 नवम्बर को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करने का प्रस्ताव स्वीकृत होते ही प्रमुख समर्थक व विरोधी सदस्य दो खेमे में बंट गए थे। इससे पहले मीनापुर थाना में पिछले वर्ष ही 145 फर्जी नियोजित शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। तब से ही इन सभी शिक्षकों को बर्खास्त करने के लिए कई बार धरना आंदोलन भी हो चुका है। शिक्षा विभाग के आलाधिकारी भी दागी सभी 145 शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश दे चुके हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

ब्रह्मपुत्र पर चीन की चाल? महाडैम के नीचे क्या छिपा है

ब्रह्मपुत्र नदी के रास्ते में क्या कोई ऐसा खतरा तैयार हो रहा है, जिसका...

More like this

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

चीन का खतरा: सीमा पर सैनिकों से ज्यादा खतरनाक है सड़क, गांव और ब्रह्मपुत्र पर बनता नया सामरिक जाल

अरुणाचल में 60 किलोमीटर घुसपैठ का दावा निकला भ्रामक, लेकिन खतरा पूरी तरह काल्पनिक...

नेपाल की सुलगती सरहद: सांप्रदायिक हिंसा, राजनीतिक बेचैनी और भारत के लिए बढ़ती चुनौती

जब पड़ोसी देश में आग लगती है, तो धुआं सीमाएं नहीं पहचानता... KKN ब्यूरो। भारत...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बांकीपुर: कैसे टूटा भाजपा का अभेद्य किला, क्यों बना प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति का नया केंद्र?

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव हुए, कई सरकारें बनीं और बदलीं।...

बांकीपुर का उपचुनाव: एक सीट की लड़ाई या बिहार की राजनीति का टर्निंग पॉइंट?

एक सीट... लेकिन पूरे बिहार की निगाहें क्यों? KKN ब्यूरो। भारतीय लोकतंत्र में कुछ चुनाव...

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...