नेपाल। नेपाल एक बार फिर से राजनीतिक अनिश्चितता की दौर में है। बहरहाल, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने बुधवार को टेलीविजन पर देश के नाम संबोधन के दौरान अपने पद से इस्तीफे की घोषणा करके सभी को चकित कर दिया है। प्रचंड के इस कदम से नेपाली कांग्रेस के साथ समझौते के तहत नेकां अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के अगले प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
राजनीति के जानकार बतातें हैं कि प्रचंड अब देश की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौपेंगे। पिछले साल अगस्त में देउबा के समर्थन से प्रधानमंत्री बने प्रचंड ने नेपाली कांग्रेस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था, जिसके मुताबिक उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।
फरवरी 2018 में संसदीय चुनाव होने तक संवैधानिक बाध्यता के मुताबिक, प्रचंड तथा देउबा ने बारी-बारी से सरकार का नेतृत्व करने पर सहमति जताई थी। समझौते के मुताबिक, प्रचंड को निकाय चुनाव होने तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहना था, जबकि प्रांतीय तथा केंद्र स्तरीय चुनाव देउबा के प्रधानमंत्रित्व काल में होंने थे।
This post was published on मई 24, 2017 23:45
मौर्य साम्राज्य के पतन की कहानी, सम्राट अशोक के धम्म नीति से शुरू होकर सम्राट… Read More
सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More
KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More
322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More
नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More
नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More