होमPoliticsमीनापुर में मुखिया संघ का अनशन शुरू

मीनापुर में मुखिया संघ का अनशन शुरू

Published on

प्रखंड के 21 हजार बाढ़ पीड़ितों को नकद मुआवजा से वंचित करने का लगाया आरोप/ प्रशासन पर लगाया मनमानी का आरोप, योजनाओं की राशि का नहीं हो रहा भुगतान / प्रखंड की28 पंचायतों के मुखियों व जनप्रतिनिधियों का अनिश्चितकालीन अनशन

मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड के 21 हजार बाढ़ पीड़ितों को नकद मुआवजा से वंचित करने के विरोध में मुखियों ने सोमवार से अनशन शुरू कर दिया है। प्रखंड मुख्यालय पर सभी 28 पंचायतों के मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधि 11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हुए हैं। मुखियों का आरोप है कि प्रशासन की मनमानी से लोगों को मुआवाज नहीं मिला है।
प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष नीलम कुमारी के नेतृत्व में अनशन करने वाले मुखियों व प्रतिनिधियों ने अंचल प्रशासन पर 21 हजार परिवार को नकद मुआवजा से वंचित कर देने का आरोप लगाते हुए, सभी को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। सूचना पर पहुंचे बीडीओ संजय कुमार सिन्हा व सीओ ज्ञानदीप श्रीवास्तव ने अनशकारियों को मनाने का प्रयास किया। लेकिन अनशनकारी सभी 11 मांगों पर लिखित आश्वासन की मांग कर रहे थे। देर शाम एसडीओ पूर्वी सुनील कुमार ने भी अनशनकारियों से वार्ता की। लेकिन वार्ता विफल हो गई।

इन मांगों को लेकर कर रहे है अनशन

अनशन पर बैठे जनप्रतिनिधियों का कहना है कि प्रशासन ने बाढ़ के दौरान हुई फसल क्षति का सर्वे बिलंब से किया, इस कारण से क्षति का सही आकलन नहीं हुआ। शीघ्र फसल क्षति मुआवजा देने की मांग, बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए गए सामुदायिक रसोई में हुए खर्च का भुगतान करने में प्रशासन पर आनाकानी का आरोप लगाते हुए, भुगतान होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। साथ ही लंबित सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान, मनरेगा के बकाया मजदूरी का भुगतान, पीएम आवास योजना में वंचित परिवार को शामिल करने, कबीर अंत्येष्ठि व कन्या विवाह योजना की राशि निर्गत करने, राशन कार्ड से वंचित परिवारों का नाम जोड़ने की मांग कर रहे हैं।

शीघ्र पेंशन भुगतान का मिला अश्वासन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत लाभार्थियों की कुल संख्या 23,400 है। बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इसमें 22 हजार पेंशनधारियों का भुगतान अंतिम चरण में है। बीडीओ ने बताया कि बाकी बचे 1,400 लाभार्थियों की सूची में त्रुटी है। जिसे ठीक कर शीघ्र ही पेंशन राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

अनशन पर बैठे जनप्रतिनिधि

नीलम कुमारी के नेतृत्व में अनशन पर बैठने वालों में मुखिया संगीता कुमारी, महानन्द राय, इंदल सहनी, रेणु सिंह, चन्देश्वर प्रसाद, रामप्रीत राम, सुधा देवी, संजू देवी, नागेन्द्र साह, जगदीश साह, कृष्णकुमार मुन्ना, किशोरी राम, पुनम देवी, मेघनी देवी, रेखा रानी, नजबुन निशा, अनिता कुमारी, बिन्दु देवी, गुड़िया देवी, अनामिका, बन्दना भारती, अजय कुमार, ममता देवी, वारिश खान आदि शामिल हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

More like this

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

चीन का खतरा: सीमा पर सैनिकों से ज्यादा खतरनाक है सड़क, गांव और ब्रह्मपुत्र पर बनता नया सामरिक जाल

अरुणाचल में 60 किलोमीटर घुसपैठ का दावा निकला भ्रामक, लेकिन खतरा पूरी तरह काल्पनिक...

नेपाल की सुलगती सरहद: सांप्रदायिक हिंसा, राजनीतिक बेचैनी और भारत के लिए बढ़ती चुनौती

जब पड़ोसी देश में आग लगती है, तो धुआं सीमाएं नहीं पहचानता... KKN ब्यूरो। भारत...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बांकीपुर: कैसे टूटा भाजपा का अभेद्य किला, क्यों बना प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति का नया केंद्र?

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव हुए, कई सरकारें बनीं और बदलीं।...

बांकीपुर का उपचुनाव: एक सीट की लड़ाई या बिहार की राजनीति का टर्निंग पॉइंट?

एक सीट... लेकिन पूरे बिहार की निगाहें क्यों? KKN ब्यूरो। भारतीय लोकतंत्र में कुछ चुनाव...

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...