Home Karnataka कर्नाटक में कुमारस्वामी का मुख्यमंत्री बनना तय

कर्नाटक में कुमारस्वामी का मुख्यमंत्री बनना तय

कर्नाटक। कर्नाटक के नाटक का पटाक्षेप हो गया है और जेडीएस नेता कुमारस्वामी का मुख्यमंत्री बनना भी तय हो गया है। जेडीएस को कांग्रेस का समर्थन हासिल है।

स्मरण रहें कि कांग्रेस और जेडीएस ने विधानसभा का चुनाव एक-दूसरे के खिलाफ लड़ा और अब बदले हालात में दोनो साथ साथ आ गयें हैं। कांग्रेस और जेडीएस के बीच गठबंधन की सरकार पहले भी बन चुकी है। लेकिन वह ज्यादा समय तक नहीं चली। आपको याद ही होगा कि वर्ष 2004 में जब दोनों दल की सरकार बनी थी तो जेडीएस ने कई शर्तें जोड़ दी थी और कांग्रेस को अपनी पसंद का मुख्यमंत्री बनाने पर बाध्य कर दिया था। धरम सिंह तब मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन डेढ़ साल के बाद ही कुमारस्वामी अलग हो गए। कुछ दिन बाद उन्होंने सत्ता की साझीदारी में भाजपा के समर्थन से अपनी सरकार बनाई और खुद मुख्यमंत्री बने। लेकिन अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद जब भाजपा की बारी आई तो वे सत्ता सौंपने से मुकर गए।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version