Politics

भारत के लिए सभी पड़ोसी का स्थान महत्वपूर्ण : मोदी

बिमस्टेक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बोले पीएम मोदी

बिमस्टेक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय यात्रा पर नेपाल में हैं। उन्होंने नेपाल में होने वाले बिम्सटेक के 14वीं समिट को भी संबोधित किया है। यह सम्मेलन नेपाल के काठमांडू में आयोजित किया जा रहा है। पीएम मोदी बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन यानी बिमस्टेक की बैठक में तमाम मुद्दों पर बात करेंगे। इस समिट में आतंकवाद, सुरक्षा के विविध आयाम, ड्रग्स तस्करी, साइबर क्राइम, कारोबार समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, आपसी सहयोग मजबूत बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने बिमस्टेक को दिए कई सुझाव

इससे पहले नेपाल पहुंचने पर नेपान के रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल ने पीएम मोदी का स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने डिजिटल कनेक्टिविटी को जरुरी बताया। शिक्षा और विकास पर सहयोग की आवश्यकता जताई और यूथ कॉन्क्लेव और बैंकिंग कॉन्क्लेव को शुरू करने का प्रस्ताव भी दिया। मोदी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में कला, संस्कृति, सामुद्रिक कानूनों एवं अन्य विषयों पर शोध के लिए हम नालंदा विश्वविद्यालय में एक सेंटर फॉर बे ऑफ बंगाल स्टडीज की स्थापना भी करेंगे। आपको बतातें चलें कि अगस्त 2020 में भारत इंटरनेशनल कॉन्क्लेव की मेजबानी करेगा। पीएम मोदी ने इस मौके पर सभी बिम्सटेक सदस्य देशों को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में भागीदारी का निमंत्रण भी दिया है।

खबरो की खबर के लिए केकेएन लाइव को फॉलो कर लें और शेयर जरुर करें। हमारा एप भी डाउनलोड कर सकतें हैं।

This post was published on अगस्त 30, 2018 20:46

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022