होमPoliticsइमरान को पाकिस्तान के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने दिया समन

इमरान को पाकिस्तान के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने दिया समन

Published on

पाकिस्तान की फिदरत रही है कि वहां प्रधानमंत्री बनने वाले नेता या तो फांसी पर चढ़ा दिए जातें है या फिर भ्रष्टाचार के आरोप में जेल के सलाखो के पीछे कैद कर दिए जातें हैं। यदि इससे किसी प्रकार बच गए तो पाक परस्त आतंकी के गोलियों की भेंट चढ़ना तय है। किंतु, यहां तो उल्टा होता हुआ दिख रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने को तैयार कर रहें इमरान खान पर अभी से ही भ्रष्टाचार के आरोप लगने शुरू हो गयें हैं। पाकिस्तान के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने इमरान के नाम समन जारी करके उन्हें 7 अगस्त को पेश होने के लिए कहा है।

ऐसे फंसे इमरान
दरअसल, खैबर पख्तूनख्वा की सत्ता पर इमरान की पार्टी वर्ष 2013 से काबिज है। आरोप है कि उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए एक सरकारी हेलीकॉप्टर का 72 घंटे से अधिक समय तक उपयोग किया। इससे प्रांतीय सरकार के खजाने को 21.7 लाख रुपये के नुकसान होने के संबंध में अब जांच शुरू हो चुकी है। यदि आरोप साबित हो गये तो इमरान की मुश्किलें बढ़ सकती है।
इमरान ने बताया राजनीतिक आरोप
एनएबी के एक अधिकारी ने बताया कि इमरान को 7 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनका बयान दर्ज किया जाएगा। इस बीच, इमरान ने कुछ भी गलत करने से इनकार करते हुए कहा कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है। इमरान को इससे पहले 18 जुलाई को समन भेजा गया था। लेकिन वह चुनाव के कारण ब्यूरो के समक्ष पेश नहीं हुए। उनके वकील ने एनएबी से चुनाव के बाद तारीख तय करने का अनुरोध किया था।

KKN Live के पेज को सबसे पहले फॉलो कर लें और यदि आप सीधे KKN Live से जुड़ना चाहतें हैं तो एप डाउनलोड कर लें।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

गुमनाम हकीकत: जब इतिहास के खामोश पन्ने अपनी कहानी कहने लगते हैं

पुस्तक समीक्षा इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना शायद यह है कि जो दर्ज है,...

शिक्षक से बड़ा कौन? भारत की उस परंपरा की पड़ताल, जहाँ गुरु को देवता कहा गया

KKN पड़ताल। किसी बच्चे के हाथ में पहली बार कलम आती है, तो वह...

More like this

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

वह सुबह, जब पहाड़ नदी बन गया

26 अगस्त की सुबह 8:37 बजे हिमालय में कुछ ऐसा टूटा, जिसकी गूंज सैकड़ों...

नेपाल की बाढ़ में चीन की चाल? ग्लेशियर टूटने का सच, हिमालय का बढ़ता खतरा और भारत के लिए आने वाली बड़ी आफत

नेपाल-तिब्बत सीमा पर 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने सैकड़ों जिंदगियां निगल लीं।...

फरक्का जलसंधि: बिहार की बाढ़, बंगाल का बंदरगाह और बांग्लादेश का पानी—30 साल बाद फिर क्यों खड़ा हुआ सबसे पेचीदा सवाल?

1996 की गंगा जलसाझेदारी संधि दिसंबर 2026 में समाप्त होने वाली है। बिहार में...

चीन का खतरा: सीमा पर सैनिकों से ज्यादा खतरनाक है सड़क, गांव और ब्रह्मपुत्र पर बनता नया सामरिक जाल

अरुणाचल में 60 किलोमीटर घुसपैठ का दावा निकला भ्रामक, लेकिन खतरा पूरी तरह काल्पनिक...

नेपाल की सुलगती सरहद: सांप्रदायिक हिंसा, राजनीतिक बेचैनी और भारत के लिए बढ़ती चुनौती

जब पड़ोसी देश में आग लगती है, तो धुआं सीमाएं नहीं पहचानता... KKN ब्यूरो। भारत...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बांकीपुर: कैसे टूटा भाजपा का अभेद्य किला, क्यों बना प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति का नया केंद्र?

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव हुए, कई सरकारें बनीं और बदलीं।...

बांकीपुर का उपचुनाव: एक सीट की लड़ाई या बिहार की राजनीति का टर्निंग पॉइंट?

एक सीट... लेकिन पूरे बिहार की निगाहें क्यों? KKN ब्यूरो। भारतीय लोकतंत्र में कुछ चुनाव...

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...