मंगलवार, अप्रैल 21, 2026 5:02 पूर्वाह्न IST
होमBiharMuzaffarpurगरीब जनक्रांति पार्टी ने किया प्रदर्शन, अधिकारी को सौपे पांच सूत्री मांग...

गरीब जनक्रांति पार्टी ने किया प्रदर्शन, अधिकारी को सौपे पांच सूत्री मांग पत्र

Published on

गरीब जनक्रांति पार्टी ने पांच सूत्री मांगो को लेकर बुधवार को बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर प्रखंड का घेराव करके प्रदर्शन किया और बाद में अंचलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौपा। इससे पहले पार्टी के समर्थको ने जुलूश निकाल कर प्रशासन और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए और नारेबाजी भी की।

प्रदर्शनकारियों को किया संबोधित

मीनापुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास कृष्ण ने कहा कि सिवाईपट्टी थाना के छितरा गांव के नौ बच्चे करंट से झुलस गए थे और आज ये सभी बच्चे इलाज के अभाव में अपंग हो चुकें हैं। तीन महीना हो गया और आज तक उन बच्चो की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। नाहीं उन्हें बिजली विभाग की ओर से मुआवजा मिला और नाही उनका सरकारी अस्पताल में समुचित इलाज हो सका। इस बीच निजी अस्पताल में इलाज के नाम पर बच्चो के परिजन कर्ज की बोझ में डूब चुकें है। कहा कि बिजली कंपनी की लापरवाही के कारण छितरा में यह घटना घटित हुई और ताज्जुब की बात तो ये है कि आज भी उस गांव में बिजली का खंभा और तारा नहीं लगाया गया जा सका है।

सरकार पर बरसे नेता

उन्होंने कहा कि मीनापुर के किसानों को बाढ़ में बर्बाद हुए फसलों का मुआवजा आज तक नहीं मिला। जबकि, मुआवजा की राशि जिले में आ चुका है। कहा कि यदि किसान खुशहाल नहीं रहेंगे तो देश को भोजन करने के लिए अन्न कहां से मिलेगा? केन्द्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि पीएम मोदी बिहार को 500 करोड़ रुपए की सहायता देने का एलान किए थे। किंतु, यह राशि आज तक बिहार को नहीं मिला। लिहाजा, किसान आत्महत्या करने को विवश हो रहें है। कहा कि प्रखंड में वृद्धा व विधवा पेंशन के नाम पर लूट मची है। बिचौलिए 200 से 400 रुपये की वसूली कर रहें है। इसी तरह से राशन कार्ड के लिए भी लोग दर- दर की ठोकरें खा रहे हैं। कहा कि दो सप्ताह के भीतर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो पार्टी इस आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए जिला कार्यालय का घेराव करेगी।

ये लोग भी थे मौजूद

प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी रामाधार साह, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सचिन सौरव, मुज़फ़्फ़रपुर जिलाप्रभारी बबन सिंह शेरु, प्रशान्त कुमार, अभिषेक कुमार, युवराज कश्यप, राहुल कुमार, मोहन कुमार, नीरज राणा, सुनील कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

ये है मांगे

पिछले वर्ष बाढ़ में बर्बाद हुए किसानों के फसल का मुआवजे भुगतान करने, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने हेतु प्रत्येक पंचायत में कैम्प लगाने, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन व विकलांग भत्ता में नाम जोड़ने के लिए पंचयातो में कैम्प लगाने, छितरा गांव के करंट से झुलसे बच्चें को मुआवजा देने और छितरा गांव में बजली की तार एवं पोल लगाने की मांग शामिल है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

ब्लैक फ्राइडे: एक खामोश हकीकत

यह एक खामोश हकीकत है। अगर एक फिल्म... सिर्फ एक घटना को दिखा रही...

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...

बंगाल 2026: असली लड़ाई वोट की नहीं, सिस्टम की है

पश्चिम बंगाल की राजनीति अब सिर्फ चुनाव नहीं रह गई है… यह लड़ाई बन...

नीतीश युग का अंत या नई शुरुआत? सम्राट चौधरी के हाथों में बिहार की सत्ता का नया समीकरण

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है…...

More like this

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...

नीतीश युग का अंत या नई शुरुआत? सम्राट चौधरी के हाथों में बिहार की सत्ता का नया समीकरण

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है…...

क्या मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई अमेरिका की दादागिरी?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया एक बार फिर उसी खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, जहां...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...