Home Bihar Patna पटना नगर निगम चुनाव में महागठबंधन को झटका

पटना नगर निगम चुनाव में महागठबंधन को झटका

मेयर के पद पर हुआ एनडीए  का कब्ज़ा

पटना। एनडीए की सीता साहू ने महागठबंधन की रजनी देवी को 3 मतों से हरा कर, मेयर की सीट पर कब्ज़ा कर लिया। इसी के साथ दस साल तक पटना के मेयर पद  पर काबिज़ रहने वाले महागठबंधन को आज तगड़ा झटका लगा है। यह चुनाव भले ही दलीय आधार पर ना हुआ हो। लेकिन मेयर के पद के लिए एनडीए और महागठबंधन के बीच जबरदस्त घमासान हुआ और दोनों ओर से जोड़तोड़ की पूरी जोर आजमाइश की जा रही थी। याद रहें कि रविवार की रात तक महागठबंधन की ओर से जीत का दावा किया जाता रहा। कहा गया कि 40 से ऊपर पार्षदों की परेड करा दी गयी है। लेकिन सोमवार को स्थिति उलट गयी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version