होमPoliticsबाढ़ पीड़ितों के साथ छलावा कर रही सरकार: विधायक

बाढ़ पीड़ितों के साथ छलावा कर रही सरकार: विधायक

Published on

मीनापुर में दस सूत्री मांगों को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

मीनापुर। राजद ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। बाढ़ पीड़ितों की समस्या को लेकर हुई धरना सभा में विधायक मुन्ना यादव ने सरकार पर पीड़ितों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जब तक मीनापुर के 90 फीसदी बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं मिल जाता है, आंदोलन जारी रहेगा।
विधायक ने कहा कि सरकार ने दो सितम्बर तक नकद मुआवजा देने का ऐलान किया था। लेकिन, आज तक एक-चौथाई लोगों को भी इसका लाभ नहीं मिला है। बाढ़ पीड़ित, विशेषकर वैसे लोग जिनका घर गिर गया है, उनके चयन में कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे हैं। यही नहीं, टूटी सड़क व पुलिया आदि की मरम्मत के लिए अभी तक ठोस पहल नहीं की गई है। फसल क्षति का भी आकलन नहीं हुआ है। विधायक ने इसको लेकर संघर्ष करने का ऐलान किया।
इससे पहले पार्टी ने 10 सूत्री मांग पत्र प्रभारी बीडीओ के माध्यम से सरकार को भेजा। इसमें प्रखंड को पूर्ण बाढ़ ग्रस्त घोषित करने, वंचित परिवार का नाम सूची में डालने, फसल क्षति का मुआवजा, कृषि ऋण माफी, पशुचारा का आवंटन देने, अनुदानित बीज व फूड पैकेट मुहैया कराने, वृद्धा पेंशन का भुगतान, क्षतिग्रस्त मकान के सर्वे में हो रही अवैध वसूली बंद करने, क्षतिग्रस्त बिजली पोल की शीघ्र मरम्मत व संक्रमण से बचाव के लिए ब्लीचिंग का छिड़काव सुनिश्चित करना शामिल है।
उमाशंकर सहनी की अध्यक्षता में हुई सभा को सच्चिदानंद कुशवाहा, रमेश यादव, अहमद अंसारी, रामचंद्र राय, रामअनंदी राय, उमेश राय, अवध बिहारी गुप्ता, प्रेमलाल राय, मुस्तफा राही, विलाश सहनी, मोइम अंसारी, बिक्रांत यादव, सोनफी यादव, राजगीर राम व जवाहर राम आदि ने भी संबोधित किया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

क्या अमेरिका पर भरोसा करने का दौर खत्म हो रहा है? भारत की नई चुनौती

दुनिया की राजनीति में अमेरिका की ताकत पर शायद ही कोई सवाल उठाता है,...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

More like this

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

चीन का खतरा: सीमा पर सैनिकों से ज्यादा खतरनाक है सड़क, गांव और ब्रह्मपुत्र पर बनता नया सामरिक जाल

अरुणाचल में 60 किलोमीटर घुसपैठ का दावा निकला भ्रामक, लेकिन खतरा पूरी तरह काल्पनिक...

नेपाल की सुलगती सरहद: सांप्रदायिक हिंसा, राजनीतिक बेचैनी और भारत के लिए बढ़ती चुनौती

जब पड़ोसी देश में आग लगती है, तो धुआं सीमाएं नहीं पहचानता... KKN ब्यूरो। भारत...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बांकीपुर: कैसे टूटा भाजपा का अभेद्य किला, क्यों बना प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति का नया केंद्र?

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव हुए, कई सरकारें बनीं और बदलीं।...

बांकीपुर का उपचुनाव: एक सीट की लड़ाई या बिहार की राजनीति का टर्निंग पॉइंट?

एक सीट... लेकिन पूरे बिहार की निगाहें क्यों? KKN ब्यूरो। भारतीय लोकतंत्र में कुछ चुनाव...

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...