Home Bihar नीतीश मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ नये मंत्री शामिल

नीतीश मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ नये मंत्री शामिल

नीतीश कुमार

जदयू कोटे के लोगो को मिली जगह

बिहार में रविवार को राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। इस नए मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू के आठ विधायक या विधान पार्षद को मंत्रिपरिषद में जगह मिली है। फिलहाल 11 मंत्रिपद रिक्त हैं। जिन आठ नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उनमें, डॉ. अशोक चौधरी, संजय झा, नीरज कुमार, श्याम रजक, नरेन्द्र नारायण यादव, बीमा भारती, रामसेवक सिंह और लक्षमेश्वर राय शामिल हैं। इनमें संजय झा, नीरज कुमार, लक्ष्मेश्वर राय और रामसेवक सिंह पहली बार मंत्री बने हैं। जबकि, अन्य चार डॉ. अशोक चौधरी, नरेन्द्र नारायण यादव, बीमा भारती और श्याम रजक नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। सामाजिक आधार पर देखें तो शपथ लेने वाले मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों में दो सवर्ण, दो दलित, दो अतिपिछड़ा और दो पिछड़ा वर्ग से आतें हैं।

जदयू नेताओं को मिली जगह

गौरतलब है कि रविवार को हुए मंत्रीमंडल विस्तार में सिर्फ जदयू कोटे के मंत्रियों को शपथ दिलायी गई। जबकि लोजपा और भाजपा कोटे से मंत्री के एक-एक पद रिक्ति है। वर्ष 2017 में जब जदयू के साथ भाजपा और लोजपा सरकार में आयी तभी मंत्रिमंडल में तीनों दलों का कोटा तय हो गया था। विधानमंडल में सदस्यों की संख्या के लिहाज से जदयू को 20, भाजपा को 14 और लोजपा का एक मंत्रीपद तय हुआ था। फिलवक्त, इस विस्तार को लेकर अब कई तरह के कयास लगने शुरू हो गएं हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version