Home Bihar पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने छोड़ी जदयू

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने छोड़ी जदयू

पटना। जदयू को आज एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने आज जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर सभी को चौका दिया है।

स्मरण रहें कि पिछले कुछ महीनो से श्री चौधरी जदयू से नाराज चल रहे थे।
उदय नारायण चौधरी ने जदयू के शीर्ष नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं के मनोबल को कुचलकर धनकुबेरों को आगे बढ़ाने के गंभीर आरोप लगाये है। उन्होंने कहा कि दलितों के अधिकार को कुचला जा रहा है । महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ गयी हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि दलित छात्रों की छात्रवृत्ति बंद कर दी गयी और दलित उत्पीड़न अधिनियम को लेकर सरकार चुप है। प्रोन्नति में आरक्षण को समाप्त कर दिया गया है। कहा कि न्यायपालिका में आरक्षण नहीं है, इस पर सरकार कुछ नहीं बोल रही है। इन सभी कारणों से मैं इतना आहत हूं कि आज से जदयू की प्राथमिक सदस्यता छोड़ रहा हूं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version