Home New Delhi मीसा और दामाद शैलेश के तीन स्थानों पर ईडी की रेड

मीसा और दामाद शैलेश के तीन स्थानों पर ईडी की रेड

मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू की बेटी से पूछताछ जारी

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज सुबह मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार के दिल्ली स्थित कई स्थानों पर ईडी ने छापेमारी चल रही है। दोनों पर काले धन को सफेद करने का आरोप लगा है। फिलहाल दोनों से दिल्ली स्थित उनके आवास सरला विला में पिछले 4 घंटे से पूछताछ जारी है। रेलवे के होटल टेंडर आवंटन मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 12 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी के बाद अब उनकी बेटी और दामाद पर कार्रवाई शुरू होते ही लालू का पुरा परिवार सकते में है।
बतातें चलें कि मीसा और उनके पति पर 8 हजार करोड़ की ब्लैकमनी को व्हाइट करने का आरोप है। इस मामले में जांच चल रही है, जिसमें कई लोगों द्वारा शैल कंपनियो के जरिए कालेधन को सफेद करने का आरोप है। उनके सैनिक फार्म हाउस की कीमत 50 करोड़ मानी जाती है और यह 2.8 एकड़ में फैला हुआ है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version