Home Bihar सीएम नीतीश को थी लालू यादव के घर रेड की जानकारी

सीएम नीतीश को थी लालू यादव के घर रेड की जानकारी

अधिकारी ने की पुष्टि, जेडीयू का इंकार

बिहार। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार देर रात को ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के यहां सीबीआई छापे की सूचना दे दी थी। बिहार सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी पीएमओ से सूचना मिलने की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि उनसे किसी भी हिंसक प्रदर्शन से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया था। सीएम नीतीश कुमार ने जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं दूसरी ओर राज्यसभा सांसद और जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यह नीतीश कुमार को बदनाम करने की साजिश है। मुख्यमंत्री अस्वस्थ हैं और वह इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं देंगे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version