Home Politics भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के किसी से भी गठबंधन को...

भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के किसी से भी गठबंधन को तैयार : राजबब्बर

राज बब्बर

उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस किसी भी दल से गठबंधन करने को तैयार है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने शनिवार को दिल्ली में इसका ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता चाहती है कि सब साथ आएं।


पीएम के वादे महज धोखा


राजबब्बर ने संवाददाताओं से कहा, प्रधानमंत्री ने जो वादे किए थे, वो धोखा साबित हुए हैं। जनता इनसे छुटकारा चाहती है। हमारा रुख बहुत साफ है कि जो भाजपा से जनता को निजात दिलाने के लिए हमारे साथ आएगा, उसका स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा, तीन प्रदेशों के नतीजों से साफ है कि लोग भाजपा की सरकार नहीं चाहते हैं। कांग्रेस जनता के सरोकार को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version