Home Politics पांडुचेरी में मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल में टकराव 

पांडुचेरी में मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल में टकराव 

राजकिशोर प्रसाद

केंद्र शासित राज्य पांडुचेरी में अपने अधिकार और निहित शक्तियो को लेकर मुख्यमंत्री बी नारायणसामी और उप राज्यपाल किरण बेदी के बीच टकराव चरम पर है। दोनों अपने अपने अधिकारो और शक्तियो के हवाला देकर एक दूसरे पर आरोप मढ़ते आ रहे है। मुख्यमंत्री बी नारायणसामी ने उप राज्यपाल किरण बेदी पर आरोप लगाते हुये कहा है कि उप राज्यपाल बेदी केंद्र के इशारे पर रोजाना राज्य के कार्यो में बेवजह दखल कर  रही है। जिससे राज्य  के विकास में बाधा हो रही है। इधर उप राज्यपाल किरण बेदी ने  कहा है कि मुख्यमंत्री बी नारायणसामी जी की सोच गलत है। मैं केंद्र के या किसी के इशारे पर कुछ नही कर रही। संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारो और  निहित शक्तिओ के अलोक में ही कार्य की जा रही है। मुख्यमंत्री जी को संविधान में दी गई शक्तियो व् अधिकारो को पढ़ लेनी चाहिये। जो भी   हो  अपने अपने अधिकारो और शक्तिओ को लेकर वर्चस्व की लड़ाई की आड़ में राज्य के विकासात्मक कार्यो में बाधा पड़ना कही से उचित नही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version