Home Society बारिश से बदरंग हुई सड़के

बारिश से बदरंग हुई सड़के

​खतरनाक बना फरीदपट्टी जाने वाला मार्ग

 

 

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। चार दिनो से रूक रूक कर हो रही बारिश से सड़को की हालत दयनिय हो गयी। मुस्तफागंज बाजार से फरीदपट्टी होते हुए महदेइया जाने वाले मार्ग मे सड़क का खास्ता हालत है। कई दिनो से हो रही बारिश के कारण सड़क इस कदर टूट गया है कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सड़क का सम्पर्क पथ ध्वस्त हो चुका है। बड़े व छोटे वाहनो के गुजरने मे काफी परेशानी है। महदेईया पैक्स अध्यक्ष शिवचंद्र प्रसाद ने बीडीओ को आवेदन देकर सड़क की शीघ्र मरम्मती की मांग की है। बताते चले की यह सड़क मुकसुदपुर एनएच-77 को जोड़ती है। साथ ही महदेइया के अलावा अमर शहीद जुब्बा सहनी का गांव चैनपुर को भी जोड़ती है। प्रत्येक दिन हजारो लोग इस मार्ग से गुजरते है। ग्रामीण कार्य विभाग से छह साल पूर्व इस सड़क का निर्माण कराया गया था। लगातार इसका मेंटनेस भी किया गया। किंतु बारिश के पानी से लोगो की परेशानी बढ गयी है। बताते चले की इस सड़क का इसी साल टेंडर होने वाला था। किंतु कुछ कारणो से इसका टेंडर नही हो सका। लगातार बारिश के कारण गांवो की सड़क की सूरत बदरंग हो गयी है। सड़को पर जलजमाव से परेशानी बढ गयी है। नेउरा डायवर्सन पर अवागमन खतरनाक हो गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version