होमPoliticsचीन का पाकिस्तान प्लान लीक हुआ, सकते में पाकिस्तान सरकार

चीन का पाकिस्तान प्लान लीक हुआ, सकते में पाकिस्तान सरकार

Published on

हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन पर प्रोजेक्ट लगाने की तैयारी में है चीन

चीन के पाक आर्थिक गलियारे प्रोजेक्ट का प्लान लीक होते ही पाकिस्तान सरकार के हाथ पाव फूलने लगा है। दरअसल, यह प्लान पाकिस्तान के अखबार डॉन के हाथ लगने के बाद से ही नवाज सरकार सवालो के घेरे में है।
पाकिस्तान चीन जिस प्रोजक्ट पर शामिल होकर फूला नहीं समा रहा था अब उस प्लान के बारे में जब पाकिस्तान के नागरिकों को पता चला तो उनके पैरों से जमीन खिसक गई। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, चीन सीपीईसी प्रोजेक्ट के सहारे पाकिस्तान में पांव पसारने की कोशिश में है। चीन यहां अपने प्रोजेक्ट को लगाने के लिए पाकिस्तान की हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन लीज पर लेगा। इस जमीन पर चीन भारी भरकम वायर हाउस बनाएगा ताकि वहां उसका माल डंप किया जा सके। इतना नहीं चीन इस जमीन पर अपनी मर्जी के मुताबिक तरह तरह की चीजें उगाएगा और पाकिस्तान के शहरों में सप्लाई करके इससे पाकिस्तान को कालांतर में भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
लीक हुए प्लान के अनुसार चीन 46 अरब डॉलर वाले इस प्रोजेक्ट से पाकिस्तान में लंबे समय तक के लिए अपना पांव जमाना चाहता है। चीन के दखल वाले इलाके में पाकिस्तान के नागरिक अपनी मनमर्जी नहीं कर सकेंगे। चीन कानून व्यवस्‍था को बनाए रखने के लिए पाकिस्तान के बाजारों जैसे भीड़ भाड़ इलाकों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराएगा। इसके अतिरिक्त चीन पाकिस्तान में इंटरनेट व्यवस्‍था को मजबूत करने वाला नेशनल फाइबर ऑप्टिक सिस्टम तैयार करेगा। यह सिस्टम पाकिस्तान को सिर्फ इंटरनेट देने के लिए नहीं बल्कि चीनी मीडिया के साथ मिलकर यहां टीवी चैनल्स भी चलायेगा। इन टीवी चैनलों के जरिए चीनी संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा।
डॉन ने लिखा है कि चीन को जिस तरह बड़े पैमाने पर अपना धंधा चलाने की खुली छूट दी गई ऐसा पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार होगा। इस प्लान को लीक होने से पहले पाकिस्तानी मीडिया में चीन के इरादे को लेकर आशंकाए जाहिर की जा रही थीं लेकिन सबूतों के अभाव में कोई चीन के खिलाफ खुलकर नहीं बोल पा रहा था। सीपीईसी और ग्वादर पोर्ट पर चल रहे चीन के प्रोजेक्ट में किस तरह से पाकिस्तानी लेबर से जबरन काम कराया जाता ऐसी खबरें भी कई बार सामने आ चुकी हैं। लेकिन अब सीपीईसी प्लान लीक होने के बाद पाकिस्तान के साथ चीन क्या करना चाहता है यह सबके सामने आ गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

एआई: सुविधा का अगला पड़ाव या इंसान के नियंत्रण से बाहर होती मशीन?

KKN ब्यूरो। कल्पना कीजिए, एक ऐसी मशीन है जिसे आपने कोई काम करने के...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

More like this

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

वह सुबह, जब पहाड़ नदी बन गया

26 अगस्त की सुबह 8:37 बजे हिमालय में कुछ ऐसा टूटा, जिसकी गूंज सैकड़ों...

नेपाल की बाढ़ में चीन की चाल? ग्लेशियर टूटने का सच, हिमालय का बढ़ता खतरा और भारत के लिए आने वाली बड़ी आफत

नेपाल-तिब्बत सीमा पर 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने सैकड़ों जिंदगियां निगल लीं।...

फरक्का जलसंधि: बिहार की बाढ़, बंगाल का बंदरगाह और बांग्लादेश का पानी—30 साल बाद फिर क्यों खड़ा हुआ सबसे पेचीदा सवाल?

1996 की गंगा जलसाझेदारी संधि दिसंबर 2026 में समाप्त होने वाली है। बिहार में...

चीन का खतरा: सीमा पर सैनिकों से ज्यादा खतरनाक है सड़क, गांव और ब्रह्मपुत्र पर बनता नया सामरिक जाल

अरुणाचल में 60 किलोमीटर घुसपैठ का दावा निकला भ्रामक, लेकिन खतरा पूरी तरह काल्पनिक...

नेपाल की सुलगती सरहद: सांप्रदायिक हिंसा, राजनीतिक बेचैनी और भारत के लिए बढ़ती चुनौती

जब पड़ोसी देश में आग लगती है, तो धुआं सीमाएं नहीं पहचानता... KKN ब्यूरो। भारत...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बांकीपुर: कैसे टूटा भाजपा का अभेद्य किला, क्यों बना प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति का नया केंद्र?

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव हुए, कई सरकारें बनीं और बदलीं।...

बांकीपुर का उपचुनाव: एक सीट की लड़ाई या बिहार की राजनीति का टर्निंग पॉइंट?

एक सीट... लेकिन पूरे बिहार की निगाहें क्यों? KKN ब्यूरो। भारतीय लोकतंत्र में कुछ चुनाव...

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बांकीपुर उपचुनाव: क्या बीजेपी का अभेद्य किला दरकेगा या बदलेगी बिहार की राजनीति?

KKN ब्यूरो। पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र केवल एक सीट नहीं है। यह बिहार...