होमNew Delhiदिल्ली में विधायक के कहर से नही बच पाए चीफ सेक्रेटरी

दिल्ली में विधायक के कहर से नही बच पाए चीफ सेक्रेटरी

Published on

आप के खिलाफा भाजपा और कॉग्रेस ने खोला मोर्चा

नई दिल्ली। दिल्ली में राज कानून का है या आप विधायको की चलती? फिलहाल तो कुछ भी कह पाना मुश्किल हो गया है। आलम ये है कि आप विधायको ने दिल्ली के चीफ सेक्रटरी के साथ न सिर्फ दुर्व्यवहार कर दिया। बल्कि, विधायको से आहत होकर बैठक छोड़ जाते समय आप विधायको ने चीफ सेक्रटरी के साथ हाथापाई करके सभी मर्यादाओं को तार तार भी कर दिया है। गौरतलब बात ये है कि यह सभी कुछ सीम की मौजूदगी में हुआ।

आरोप ये है कि मुख्यमंत्री आवास पर राज्य के चीफ सेक्रटरी अंशु प्रकाश के साथ हाथापाई की गई है और जिस वक्त यह सभी कुछ हो रहा था सीएम खुद वहां मौजूद थे। इस घटना के बाद से दिल्ली के आईएएस अधिकारी सरकार से नाराज हो गयें हैं और दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। हालांकि सीएम केजरीवाल के ऑफिस ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है।
इधर, दिल्ली आईएएस असोसिएशन के अध्यक्ष डीएन सिंह ने कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक अधिकारी काम पर नहीं जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर चीफ सेक्रेटरी पर ऐसे हमला होगा तो बाकी लोगों का क्या होगा। इससे पहले अधिकारियों ने इस मामले को लेकर एक आपात बैठक बुलाई। बैठक के बाद अधिकारियों ने इस बात का फैसला किया कि इसकी शिकायत उपराज्यपाल से करोंगे।
ऐसे बिगड़ी बात
बताया जा रहा है कि एक मीटिंग के दौरान आप विधायक अमानतुल्लाह ने शिकायत की कि राशन की दुकानों पर मशीन लगने के चलते ढाई लाख परिवारों को पिछले महीने से राशन नहीं मिला है। इस पर चीफ सेक्रेट्री ने कहा दिया कि वो इन सभी सवालों का जवाब एलजी को देंगे। इसके बाद तीन साल केजरीवाल वाले विज्ञापन का मामला उठा और बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ गया और आप के दो विधायकों ने बदतमीजी की और हाथापाई पर उतर आए।
आम आदमी पार्टी की सफाई
आप विधायक अमानतुल्लाह ने सफाई देते हुए कहा है कि हाथापाई चीफ सेक्रेट्री की तरफ से शुरू हुई थी। कहा कि मुख्य सचिव से आधार कार्ड को लेकर हो रहीं अनियमितताओं को लेकर जवाब मांगा, लेकिन उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एलजी से बात करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अंशु प्रकाश ने विधायकों से अपशब्द भी कहे। आप ने कहा कि मुख्य सचिव गलत आरोप लगा रहे हैं। आप नेताओं ने चीफ सेक्रटरी पर बीजेपी के इशारे पर काम करने और सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया है।
भाजपा और कॉग्रेस ने खोला मोर्चा
इस बीच भाजपा और कॉग्रेस ने आप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने आप विधायको पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली सरकार को तत्काल बर्खाश्त कर देने की मांग की है। वही कॉग्रेस ने आप नेताओं पर सरकार चालाने में सक्षम नही होने का खुला आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली की जनता आप नेताओं के रोज रोज के बखेरा से उब चुकी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

गुमनाम हकीकत: जब इतिहास के खामोश पन्ने अपनी कहानी कहने लगते हैं

पुस्तक समीक्षा इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना शायद यह है कि जो दर्ज है,...

शिक्षक से बड़ा कौन? भारत की उस परंपरा की पड़ताल, जहाँ गुरु को देवता कहा गया

KKN पड़ताल। किसी बच्चे के हाथ में पहली बार कलम आती है, तो वह...

More like this

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

चीन का खतरा: सीमा पर सैनिकों से ज्यादा खतरनाक है सड़क, गांव और ब्रह्मपुत्र पर बनता नया सामरिक जाल

अरुणाचल में 60 किलोमीटर घुसपैठ का दावा निकला भ्रामक, लेकिन खतरा पूरी तरह काल्पनिक...

नेपाल की सुलगती सरहद: सांप्रदायिक हिंसा, राजनीतिक बेचैनी और भारत के लिए बढ़ती चुनौती

जब पड़ोसी देश में आग लगती है, तो धुआं सीमाएं नहीं पहचानता... KKN ब्यूरो। भारत...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बांकीपुर: कैसे टूटा भाजपा का अभेद्य किला, क्यों बना प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति का नया केंद्र?

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव हुए, कई सरकारें बनीं और बदलीं।...

बांकीपुर का उपचुनाव: एक सीट की लड़ाई या बिहार की राजनीति का टर्निंग पॉइंट?

एक सीट... लेकिन पूरे बिहार की निगाहें क्यों? KKN ब्यूरो। भारतीय लोकतंत्र में कुछ चुनाव...

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बांकीपुर उपचुनाव: क्या बीजेपी का अभेद्य किला दरकेगा या बदलेगी बिहार की राजनीति?

KKN ब्यूरो। पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र केवल एक सीट नहीं है। यह बिहार...

क्या दुनिया बायोलॉजिकल वेपन के मुहाने पर खड़ी है?

सुपर पावरों की गुप्त प्रयोगशालाएं, अमेरिकी फंडिंग और मानव अस्तित्व पर मंडराता नया खतरा KKN...

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...