Home Bihar बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का शीघ्र होगा ऐलान

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का शीघ्र होगा ऐलान

बिहार। कांग्रेस पार्टी में टूट की आशंकाओं के बीच पार्टी आलाकमान ने कड़े निर्णय लेने का मन लिया है। जानकार मानते है कि आलाकमान शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसी नए नेता के नाम की घोषणा कर सकती है। इस बीच, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विधायकों व एमएलसी से मुलाकात कर पार्टी को एकजुट रखने की कोशिश की है।
हालांकि, रणनीतिकार अभी भी मानते हैं कि कुछ विधायक टूट सकते हैं। पार्टी के एक नेता ने कहा कि जो विधायक राजद के साथ गठबंधन का विरोध कर रहे हैं, वह अब या भविष्य में कभी भी पार्टी छोड़ सकते हैं। बिहार में अगले साल राज्यसभा चुनाव के वक्त भी यह हो सकता है। राजद का विरोध करने वाले विधायकों की संख्या करीब आठ मानी जा रही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version