Home Society पाकिस्तान नहीं सुधरा तो होगी एक और सर्जिकल स्ट्राइक

पाकिस्तान नहीं सुधरा तो होगी एक और सर्जिकल स्ट्राइक

लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्बू के चेतावनी के बाद पाक में हड़कंप

यदि पाकिस्तान अपनी हरकतो से बाज नही आया तो उसे एक और सर्जिकल स्ट्राइक झेलना पड़ सकता है। नॉर्दर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडर इन चार्ज जेसीओ लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्बू ने पाकिस्तान को सीधा चेतावनी देते हुए सुधर जाने की नसीहत दी है। इसके बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।
देवराज अन्बू ने कहा कि आतंकी लगातार भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते हैं। वहीं भारतीय सेना लगातार कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र में उनके प्रयासों को विफल कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए यह बता चुकी है कि लाइन ऑफ कंट्रोल कोई लाइन नहीं है जिसे पार नहीं किया जा सकता है। हमारी सेना सक्षम है कि जब हम चाहेंगे तो ये सीमा पार कर सकते हैं। उन्होंने कहा, जरूरत पड़ी तो हम फिर से सीमा पार जाकर हमला करेंगे।
गौरतलब है कि इस साल 23 मई को भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक करके कई पाकिस्तान में बने आतंकियों के कई लॉन्च पैड को ध्वस्त कर दिया था। भारतीय सेना ने इसका एक वीडियो क्लिप भी साझा किया था, जिसमें एक जंगली इलाके में बमबारी और विस्फोट के बाद धुआं उठता दिख रहा था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version