बिहार कैबिनेट
बिहार में विधायक और मंत्री के बल्ले-बल्ले है। राज्य कैबिनेट ने विधायकों और मंत्रियों के वेतन और भत्ता में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षतों में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है।
कैबिनेट की बैठक में विधायकों को लग्जरी गाड़ी के लिए भी अग्रिम राशि बढ़ाने का फैसला किया गया है। विधायकों को अब लग्जरी गाड़ी खरीदने के लिए 10 लाख से 15 लाख रुपये एडवांस दिये जा सकेंगे। साथ ही विधायकों को स्टेशनरी के लिए 10 हजार रुपये दिये जायेंगे। वहीं, निजी सहायक के लिए दी जानेवाली 20 हजार रुपये की राशि बढ़ा कर 30 हजार रुपये कर दी गयी है। रेल और हवाई यात्रा के लिए दो लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये सालाना करने का फैसला किया गया है।
इसी के साथ विश्वविद्यालय और कॉलेज के पेंशनरों को प्रति माह 200 रुपये चिकित्सा भत्ता मिलेगा। बैठक में तय हुआ कि विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में 10,463 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे।
This post was published on नवम्बर 20, 2018 19:01
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More