मंगलवार, मार्च 3, 2026 1:15 पूर्वाह्न IST
होमNew Delhiदिल्ली के भविष्य को जला दिया गया : राहुल गांधी

दिल्ली के भविष्य को जला दिया गया : राहुल गांधी

Published on

दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों का किया दौरा

KKN न्यूज ब्यूरो। भारत की राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा से दुनिया के सामने देश की प्रतिष्ठा को चोट पहुंची है। इस हिंसा में दिल्ली का भविष्य जल कर राख हो गया। ये बातें कही है कॉग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने। राहुल आज दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाको का दौरा करने के बाद सरकार को कटखड़े में खड़ा कर दिया। राहुल गांधी सबसे पहले बृजपुरी इलाके के अरुण पब्लिक स्कूल पहुंचे, जिसे उपद्रवियों ने तोड़फोड़ करने के बाद आग के हवाले कर दिया था। राख के ढेर में तब्दील हो चुके सभी डेस्क, बेंच, कुर्सियां, अलमारियों, फाइलों, रजिस्टर और ब्लैक बोर्ड को देखने के बाद उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक स्कूल नहीं, हिंदुस्तान का भविष्य है। नफरत और हिंसा ने महज एक स्कूल की इमारत को नहीं, बल्कि देश के भविष्य को जलाया है।

तरक्की के दुश्मन है उपद्रवी

राहुल ने कहा कि नफरत और हिंसा फैलाने वाले लोग तरक्की के दुश्मन हैं। ऐसी हरकतों से लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही है। आज यह बहुत दुख का समय है, इसलिए मैं यहां आया हूं। हालात को फिर से ठीक करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना करना होगा। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में हुई इस भयानक हिंसा से दुनिया के सामने देश की प्रतिष्ठा को चोट पहुंची है। हिंसाग्रस्त इलाकों में शांति कायम करने को लेकर उन्होंने कहा कि भाईचारा, एकता और प्यार ही हमारी शक्ति है, जिसे हमें बनाए रखना होगा। राहुल ने कहा कि हिंसा के दौरान हिंदुस्तान के भाईचारे, एकता और प्यार को जलाया गया है। हिंदुस्तान को जिस तरह से नफरत की आग में जलाया और बांटा जा रहा जा रहा है, इससे भारत माता का कोई फायदा नहीं होगा। राहुल गांधी के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, शक्ति सिंह गोहिल व वेणुगोपाल भी थे।

48 लोगो की हो चुकीं है मौत

स्मरण रहे कि दिल्ली हिंसा के दौरान घायल हुए एक और व्यक्ति ने बुधवार को दम तोड़ दिया। सोमवार शाम को जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान 18 वर्षीय आकिब की मौत हो गई। आकिब को 24 फरवरी को जीटीबी में भर्ती कराया गया था। वह भजनपुरा में हुई हिंसा का शिकार हुआ था। इसी के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

आख़िरी मुगल बादशाह की वह चीख जो आज भी गूंजती है

क्या बहादुर शाह ज़फ़र सिर्फ एक बूढ़े शायर थे… या 1857 की क्रांति का...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

लाउडस्पीकर पर सियासत या सेहत की लड़ाई? बिहार विधान परिषद में क्यों मचा शोर?

बिहार विधान परिषद में ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा जिस गंभीरता से उठाया गया, उसने...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

More like this

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, सुबह से बारिश और बादलों का डेरा

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ली है। सोमवार को खिली...

बारिश के बाद बढ़ी ठंड, दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में हालिया बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

Delhi Weather News : कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें

दिल्ली में ठंड का सितम लगातार जारी है और लोगों को कड़ाके की सर्दी...

AIIMS Delhi में मरीजों को ठंड में भटकने की मजबूरी से मिली राहत

दिल्ली AIIMS में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को अब...

देशभर में Cold Wave और Dense Fog का असर, स्कूलों को लेकर प्रशासन अलर्ट

देश के कई हिस्सों में बढ़ती ठंड, घना कोहरा और शीतलहर ने जनजीवन को...

दिल्ली-एनसीआर के सबसे सुंदर चर्च इस क्रिसमस पर जरूर देखें

क्रिसमस के आस-पास दिल्ली-एनसीआर में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। शहर...

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे

बिहार की राजनीति में नई सरकार के गठन के बाद एक महत्वपूर्ण हलचल देखने...

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा और घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त

दिल्ली और समूचे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण का संकट गहरा गया है,...

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सख्त उपायों की घोषणा की

दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) इस हफ्ते 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने के बाद...

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा और खराब वायु गुणवत्ता, सर्दी के साथ बढ़ी समस्याएं

दिल्ली और एनसीआर में सर्दी के बढ़ने के साथ आज कई इलाकों में घने...

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 91 वर्ष की आयु में निधन

केंद्रीय गृह मंत्री रहे शिवराज पाटिल का 91 वर्ष की आयु में निधन हो...