संतोष कुमार गुप्ता
विस्फोटक बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी जैसे धुरंधर बल्लेबाजों से सजी स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंट आईपीएल-10 में जीत की राह पर लौटने को बेताब है। मंगलवार को स्मिथ एंड कंपनी का मुकाबला अपने घरेलू मैदान में दिल्ली डेयरडेविल्स से होगा। अभी तक पुणे की फ्रेंचाइजी टीम ने दो मुकाबले खेले हैं जिसमें एक में उसे जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है। जहां उसने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत सात विकेट की जीत से की वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंदौर में उसे छह विकेट से हार झेलने को विवश होना पड़ा।
फॉर्म में चल रहे कप्तान स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे, आईपीएल-10 के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स, महेंद्र सिंह धोनी और मनोज तिवारी जैसे बल्लेबाज पुणे की टीम में हैं। कप्तान स्मिथ, रहाणे और स्टोक्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन टीम मयंक अग्रवाल और धोनी की फॉर्म को लेकर जरूर चिंतित होगी। पहले दो मैचों में रहाणे ने क्रमश: 66 और 19 रन बनाए हैं। स्मिथ ने टीम के पहले मैच में 86 रन की पारी खेली थी जबकि दूसरे में 26 रन बनाए थे। स्टोक्स ने पहले मैच में 21 रन बनाए तो दूसरे मैच में किंग्स इलेवन के खिलाफ 50 रन बनाए। वही जहीर खान की कप्तानी वाले दिल्ली डेयरडेविल्स टीम मे दिग्गज खिलाड़ियो के बाहर रहने से बल्लेबाजी प्रभावित हुई है।
This post was published on अप्रैल 11, 2017 11:15
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More