होमKeralaसुरक्षा ऐसी की लड़कियो के उतरवाये कपड़े

सुरक्षा ऐसी की लड़कियो के उतरवाये कपड़े

Published on

​NEET परीक्षा – सुरक्षा जांच के दौरान उतरवाए गए लड़की के इनरवेयर

लड़कियो के जींस के बटन तक हटवाये गये, सेंटर के भीतर से आकर मां को सौंपा ब्रा

संतोष कुमार गुप्ता

नीट परीक्षा में लड़कियो को शर्मसार होना पड़ा है। उन्हे अंदरूनी वस्त्र भी उतारने पड़े है।  सुरक्षा जांच के दौरान एक लड़की को बेहद शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा। घटना केरल के कन्नूर की है। लड़की को कथित रूप से एग्जाम हॉल में घुसने से पहले इनरवेयर उतारने को कहा गया। उसके मुताबिक महिला सुरक्षाकर्मियों ने लड़की से अंडरगारमेंट्स उतारने को कहा, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि उसके पास कोई चीटिंग की सामग्री नहीं है। लड़की ने आरोप लगाया कि प्रशासन के सख्त ड्रेस कोड के कारण अन्य लड़कियों को भी इसी शर्मनाक स्थिति से गुजरना पड़ा। परीक्षा के बाद लड़की ने मीडियाकर्मियों को इस घटना के बारे में बताया।

उसने कहा कि विरोध करने के बावजूद एग्जाम सेंटर के अधिकारियों ने उस पर इनरवेयर उतारने का दबाव डाला। लड़की की मां ने बताया कि मेरी बेटी  पहले सेंटर के अंदर गई और फिर बाहर आकर अपना ब्रा मुझे दे गई। बच्चे के साथ इतने अपमानजनक रवैए के परिवार ने परीक्षा केंद्र के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा कन्नूर के एग्जाम हॉल में परीक्षा देने आई एक अन्य लड़की से भी कुछ एेसा ही सूलक किया गया। उससे उनकी जींस के बटन हटाने को कहा गया। इसके बाद उसे नई ड्रेस खरीदकर लानी पड़ी। आईएएनएस के बातचीत में लड़की के पिता ने बताया कि उन्हें एग्जाम सेंटर से 3 किलोमीटर दूर एक कपड़े की दुकान पर उसके लिए एक पैंट खरीदकर लानी पड़ी। उन्होंने बताया, उसने जींस पहनी हुई थी। चूंकि उसमें जेबें और लोहे के बटन थे, इसलिए उसे उतारने को कहा गया ।

देशभर के 103 परीक्षा केन्द्रों पर 7  मई को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा हुई थी। इसमें 11 लाख 35 हजार 104 स्टूडेंट शरीक हुए थे। यह पिछले साल इसी परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं की संख्या से 41.42 फीसदी ज्यादा था। नकल की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए सीबीएसई ने काफी सख्त गाइडलाइंस जारी की थीं। नियम के मुताबिक उम्मीदवारो को जूते पहनने की मनाही थी। केवल चप्पल ही पहनने की इजाजत दी गई थी। गर्ल्स स्टूडेंट्स साड़ी के बजाए साधारण सूट या जीन्स टी-शर्ट वह भी बगैर किसी तस्वीर या प्रिंट वाली पहन सकती थीं।
हिदायत दी गई थी कि टी-शर्ट पर बड़ी और काली रंग की बटन न लगी हो। पीने के पानी का बोतल भी परीक्षा हॉल में नहीं ले जाने को कहा गया था। पेन पेंसिल भी इम्तहान सेंटर पर मुहैया कराया जाएगा। हाथों की अंगुली में अंगूठी भी पहनने को मना किया गया था। पूरी बाजू की शर्ट पहनने की मनाही थी। केवल एडमिट कार्ड ही ले जाने को कहा गया था।मोबाइल लाने पर सख्त पाबंदी थी। नीट के एग्‍जाम सेंटर पर बुर्का, ताबीज, ब्रेसलेट और कृपाण भी अपने पास रखने पर रोक थी। इसके अलावा पर्स, एटीएम कार्ड, लॉकेट, जूते, फुल स्लीव्स की शर्ट, घड़ी, धूप वाले चश्में, हेयर क्लिप, रबर बैंड, चूड़ी आदि पर भी रोक लगाई गई थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

More like this

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

विश्वकर्मा पूजा: मशीन पर फूल चढ़ाने की परंपरा या इंसान के हुनर को सलाम?

ऋग्वेद के ‘विश्वकर्मन्’ से आधुनिक कारखाने तक पहुंची परंपरा में आखिर छिपा संदेश क्या...

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

एनर्जी ड्रिंक से पैकेटबंद खाने तक: सुविधा के नाम पर शरीर के साथ कितना बड़ा सौदा?

बाजार की चमकदार पैकेजिंग के भीतर छिपी चीनी, नमक, वसा और कैफीन शरीर को...

डायबिटीज लाइलाज है या इलाज का तरीका पुराना पड़ चुका है?

भारत में 101 मिलियन लोगों को डायबिटीज, 136 मिलियन प्री-डायबिटीज की जद में; दुनिया...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

पढ़ाई महंगी, नौकरी और परीक्षा पर भरोसा भी संकट में

कैंपस से सड़क तक बढ़ती बेचैनी सिर्फ बेरोजगारी की कहानी नहीं; यह उस पीढ़ी...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना? (भाग–2)

क्या पेपर लीक केवल आज की समस्या है? KKN ब्यूरो। यदि कोई यह मानता...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...