नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के नाम आज एक और अध्याय जुड़ गया। इसरो ने आज जीएसएटी-6A सैटेलाइट को सफलता पूर्वक लॉन्च कर दिया है। इस सेटेलाइट को आंध्र प्रदेश में श्रीहरि कोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष सेंटर से लॉन्च किया गया है।
यान को आज शाम 4.56 बजे अंतरिक्ष में भेजा गया है। यह सैटेलाइट 10 साल तक लगातार काम करेगा। इसे जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल से भेजा गया है। जीएसएलवी- एफ08 रॉकेट को शाम चार बजकर 56 मिनट पर दूसरे लांच पैड से उपग्रह को लेकर रवाना हुआ। धुएं का गुबार पीछे छोड़ते हुए 49.1 मीटर लंबा जीएसएलवी 2140 किलोग्राम वजन वाले संचार उपग्रह जीएसएटी-6A को लेकर अंतरिक्ष में रवाना हुआ और तकरीबन 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित भूस्थिर कक्षा में उपग्रह को प्रविष्ट करा दिया है।
This post was published on मार्च 29, 2018 19:57
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More