Home National आईएसआई एजेंट ने खोली पाक की नापाक चाल की पोल

आईएसआई एजेंट ने खोली पाक की नापाक चाल की पोल

पाकिस्तानी एजेंट ने भारत में रहने की जताई इच्छा

नई दिल्ली। सर… मैं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट हूं।  किंतु, मैं अब और एजेंट बने रहना नहीं चाहता और भारत में ही रहना चाहता हूं। दुबई से एयर इंडिया के विमान से यहां पहुंचे एक व्यक्ति ने जब हवाई अड्डे पर अधिकारी को खुद ही यह जानकारी दी, तो वहां मौजूद सभी हक्के बक्के हो गये। कथित पाकिस्तानी एजेंट का नाम मोहम्मद अहमद शेख उर्फ मोहम्मद रफीक है। सुरक्षा अधिकारियों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। दरअसल, 38 वर्षीय रफीक दुबई से यहां एयर इंडिया के विमान से पहुंचा था और यहां से उसे काठमांडो जाना था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version