रविवार, जून 22, 2025
होमNationalपाकिस्तान में फिर घुसी इंडियन आर्मी

पाकिस्तान में फिर घुसी इंडियन आर्मी

Published on

पाक चौकी और तीन सैनिक मारे

एलओसी। भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है। भारतीय सेना की एक टुकड़ी ने बीती रात एलओसी पार कर पाकिस्तानी सेना के तीन सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान भारतीय जांबाजो ने पाक की एक चौकी को भी ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि सेना ने शनिवार को सीज़फायर का उल्लंघन कर पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलीबारी में मारे गए चार भारतीय जवानों की मौत का बदला लिया है। एएनआई के अनुसार इन्टेलिजेंस सूत्रों ने बताया है कि भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा को पार किया और तीन पाकिस्तानी सेना के जवानों को मौत के घाट उतार दिया जबकि इस हमले में एक पाक जवान घायल हो गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई। इससे पहले भारतीय जवानों ने जम्मू-कश्मीर के झांगर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक पाकिस्तानी स्नाइपर को ढेर किया था।

आपको बता दें कि 23 दिसंबर को जम्मू एंड कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तानी आर्मी ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए चार भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी थी, जिनमें एक मेजर भी शामिल थे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

बिहार पेंशन वृद्धि: चुनावी साल में राजनीति तेज, नीतीश कुमार पर आरोप और प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश...

थलपथी विजय का जन्मदिन: साउथ सुपरस्टार के करियर और राजनीति में कदम

KKN गुरुग्राम डेस्क | साउथ के सुपरस्टार विजय, जिन्हें थलपथी विजय के नाम से भी...

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की स्पॉटिंग: अभिनेता की निजी जिंदगी में नया मोड़

KKN गुरुग्राम डेस्क | बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को हाल ही में अपनी कथित...

More like this

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: योग के माध्यम से शरीर के सात चक्रों को जागृत करें

KKN गुरुग्राम डेस्क | पूरी दुनिया आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 मना रही है।...

कैलेंडर का चक्र: 2025 और 1941 की समानता क्या मानी जाए संकेत या संयोग?

KKN गुरुग्राम डेस्क | दुनिया भर में जारी रूस-यूक्रेन युद्ध और इजरायल-हमास संघर्ष के बीच, हाल ही...