मंगलवार, मार्च 3, 2026 1:15 पूर्वाह्न IST
होमNationalहार्दिक पांडया के आतिशि पारी पर भारी पड़ा स्मिथ की बल्लेबाजी

हार्दिक पांडया के आतिशि पारी पर भारी पड़ा स्मिथ की बल्लेबाजी

Published on

पुणे सुपरजायंट ने मुम्बई इंडियन को हराया

इमरान ताहिर और रहाणे भी चमके

संतोष कुमार गुप्ता

मुंबई। पुणे सुपरजायंट की टीम के कप्तान भले ही महेंद्र सिंह धौनी ना हो किंतु उनकी टीम ने आइपीएल मे जीत से आगाज किया है।मुम्बई टीम के हार्दिक पांडया की आखिरी ओवर मे आतिशि बल्लेबाजी पर पानी फिर गया। पुणे सुपरजाइंट्स की टीम ने कप्तान स्टीव स्मिथ की नाबाद 78 रन की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया।
पुणे को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी, लेकिन शुरुआती तीन गेंद में सिर्फ तीन रन बने। अब तीन गेंद में 10 रन चाहिए थे और मैच रोमांचक मोड़ ले चुका था। लेकिन स्मिथ ने यहां लगातार दो छक्के लगाते हुए अपनी टीम को शानदार अंदाज में जीत दिलाई।
पुणे ने शुरुआत तो तेज की, लेकिन मयंक अग्रवाल (6) के रूप में उसे पहला झटका चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर 35 के कुल योग पर लग गया। मिशेल मैक्लेनघन की गेंद पर रोहित शर्मा ने मयंक का कैच लपका।
पुणे को हालांकि पहले झटके से कोई फर्क नहीं पड़ा। सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (60) ने स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 8.28 की औसत से 58 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की दिशा में बनाए रखा।
रहाणे 93 के कुल स्कोर पर आउट हुए। टिम साउदी की गेंद पर सीमारेखा के पास नीतीश राणा ने उनका बेहतरीन कैच लपका। रहाणे ने 34 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाए।
रहाणे के जाने के बाद स्मिथ को आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (21) का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नौ से अधिक के औसत से 50 रन जोड़े।
स्टोक्स 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर 143 के कुल योग पर पवेलियन लौटे। 14 गेंदों में तीन चौका लगा चुके स्टोक्स, हार्दिक पांड्या की गेंद पर साउदी के हाथों लपके गए।
स्टोक्स के जाने के बाद पुणे के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 12) उतरे। धौनी ने धैर्यपूर्वक क्रीज पर समय बिताया और लगातार स्मिथ को स्ट्रोक देते रहे।
दोनों ने 44 रनों की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई।
मुंबई इंडियंस ने अंतिम ओवरों में केरन पोलार्ड (27) और हार्दिक पांड्या (नाबाद 35) की तूफानी पारियों की मदद से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के दूसरे मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ गुरुवार को 185 रनों का लक्ष्य रखा ।
खेले जा रहे इस मैच में मुंबई की टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट गंवा कर 184 रन बनाए।
पांड्या ने अंतिम ओवर में चार छक्कों और एक चौके की मदद से कुल 30 रन बटोरे, जिसमें तीन छक्के उन्होंने पहली तीन गेंद पर ही लगाए। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा अंतिम ओवर साबित हुआ।
एक समय मुंबई का इस स्कोर तक पहुंचने मुश्किल लग रहा था, लेकिन अंतिम ओवरों में पोलार्ड और पांड्या ने उसके लिए जरूरी रन जुटाए।
पुणे के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने लिए। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरो में 28 रन ही खर्च किए। उनके अलावा रजत भाटिया ने दो विकेट लिए।
बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर मैदान पर उतरी मुंबई की पार्थिव पटेल (19) और जोस बटलर (38) ने तेज शुरुआत दी और 4.2 ओवरों में 45 रन जोड़ डाले। इमरान ने पटेल को पीछे से बोल्ड कर पुणे को पहली सफलता दिलाई।
कप्तान रोहित शर्मा (3) कुछ खास नहीं कर पाए और इमरान की गुगली में फंस कर बोल्ड हो गए। एक रन बाद इमरान ने बटलर को भी पगबाधा आउट कर मुंबई को तीसरा झटका दिया। मुबंई की टीम 62 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो चुकी थी।
अंबाती रायडु (10) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन रजत ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच कर पवेलियन भेज दिया। क्रुणाल पांड्या (3) को रजत ने अपना दूसरा शिकार बनाया।
लेकिन अंत में केरन पोलार्ड ने 17 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाकर मुंबई के बड़े स्कोर की उम्मीदों को जिंदा रखा। दूसरे छोर पर खड़े पांड्या ने अंतिम ओवर में खुलकर बल्लेबाजी कर उसे बड़ा स्कोर प्रदान किया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

आख़िरी मुगल बादशाह की वह चीख जो आज भी गूंजती है

क्या बहादुर शाह ज़फ़र सिर्फ एक बूढ़े शायर थे… या 1857 की क्रांति का...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

लाउडस्पीकर पर सियासत या सेहत की लड़ाई? बिहार विधान परिषद में क्यों मचा शोर?

बिहार विधान परिषद में ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा जिस गंभीरता से उठाया गया, उसने...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

More like this

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...
00:10:10

क्या चीन-बांग्लादेश की साज़िश से घिर गया भारत? सिलिगुड़ी कॉरीडोर पर क्यों मंडराया खतरा

भारत का सबसे संवेदनशील इलाका — सिलिगुड़ी कॉरीडोर, जिसे दुनिया चिकेन नेक के नाम...

Pariksha Pe Charcha 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से की सीधी बातचीत

Pariksha Pe Charcha 2026 का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के...

Budget 2026 : महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा बजट, She Mart और लखपति दीदी को नई रफ्तार

केंद्रीय बजट 2026 में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने पर...

Union Budget 2026–27: बजट के बाद क्या सस्ता हुआ, क्या हुआ महंगा

देश की वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने रविवार को लोकसभा में वर्ष 2026–27 का...

Tatkal Ticket New Rules 2026 : तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव

 Indian Railways ने Tatkal Ticket Booking प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के...

अजित पवार का अंतिम संस्कार : राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, शोक में डूबा महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की राजनीति ने गुरुवार को एक बड़े और अपूरणीय नेता को खो दिया।...

बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में शोक की लहर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया।...

अजीत पवार विमान दुर्घटना : बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हादसा, हालात की जांच जारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar को ले जा रहा विमान बुधवार को बारामती में...

UGC के नए नियम 2026 पर देशभर में बहस, यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में इक्विटी कमेटी अनिवार्य

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई...

बारिश के बाद बढ़ी ठंड, दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में हालिया बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।...

77वें गणतंत्र दिवस पर देश में उत्साह और गर्व का माहौल

भारत सोमवार, 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन...

गणतंत्र दिवस 2026 : आखिर 26 जनवरी को ही क्यों लागू हुआ भारतीय संविधान

भारत पूरे उत्साह और गर्व के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारतीय...

Mann Ki Baat Episode 130 : पीएम मोदी ने साझा की 2016 की यादें, गणतंत्र दिवस से पहले देशवासियों को संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम Mann Ki Baat के 130वें एपिसोड के जरिए...

भोजपुर में शोक की लहर, शहीद सैनिक हरेराम कुंवर का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा

भोजपुर जिले में शनिवार को शोक की लहर दौड़ गई, जब शहीद सैनिक हरेराम...