Home National अमेरिका ने दी भारत के साथ गहरे रणनीति साझेदारी के संकेत

अमेरिका ने दी भारत के साथ गहरे रणनीति साझेदारी के संकेत

अमेरिका और भारत एक नजदिकियां अब जग जाहिर होने लगा है। हालिया दिनो में ट्रंप प्रशासन ने इसके संकेत दिएं है। इसी कड़़ी में अगले सप्ताह नई दिल्ली में भारत-अमेरिका वार्ता होने वाली है। माना जा रहा है कि इस वार्ता से दोनों देशों के बीच मजबूत होती रणनीतिक साझेदारी और अधिक बढ़ जायेगी। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री जिम मैटिस इस वार्ता के लिए नयी दिल्ली आने वालें है।

सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ सकती है साझेदारी

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने अमेरेकी मीडिया को बताया कि दोनों मंत्री अपने भारतीय समकक्ष यानी भारत के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलेंगे। वे लोग महत्वपूर्ण राजनयिक और सुरक्षा प्राथमिकताओं पर भारत के साथ अमेरिका की भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा करेंगे।

भारत के बढ़ते प्रभाव का संकेत

इस वार्ता से दोनों देशों के बीच गहन रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्र में ठोस सुरक्षा प्रदाता के रूप में भारत के बढ़ते प्रभाव का संकेत माना जा रहा है। अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी का महत्व अमेरिकी राष्ट्रपति की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति और दक्षिण एशिया एवं भारत-प्रशांत रणनीतियों में उजागर किया गया है।

खबरो की खबर के लिए केकेएन लाइव को फॉलो कर लें, शेयर जरुर करे और हमारा एप भी डाउनलोड कर सकतें है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version