Home KKN Special अमेरिका के राष्ट्रपति का अपनी पत्नी से हुआ सुलह

अमेरिका के राष्ट्रपति का अपनी पत्नी से हुआ सुलह

समझोते के बाद मेलानिया लौटी व्हाइट हाउस

वाशिंगटन। गांव से लेकर शहर तक और भारत से लेकर अमेरिका तक, पति पत्नी के बीच विवाद का होना एक स्वभाविक प्रक्रिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इससे अछूते नही रहे। बहरहाल, अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप व्हाइट हाउस लौट आई हैं। वह अपने पति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से खफा होकर व्हाइट हाउस छोड़कर चली गई थीं। दरअसल, मेलानिया एक पोर्न अभिनेत्री के खुलाशे के बाद से ही अपने पति से नाराज चल रही थी। पोर्न स्टार ने डोनाल्ड ट्रंप से अपने कथित संबंधों का खुलासा करके ट्रंप दंपति के बीच दरार पैदा कर दिया था।

बतातें चलें कि मेलानिया फ्लोरिडा के पाम बीच शहर में करीब 28 घंटे बिताने के बाद व्हाइट हाउस लौट आईं। वहां वह मार-ए-लैगो रिसॉर्ट में रुकी थीं। चर्चा थी कि मेलानिया और ट्रंप के आपसी संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। इसकी वजह पिछले दिनों द वॉल स्ट्रीट जनरल में छपे पोर्न अभिनेत्री स्टेफनी क्लिफर्ड के एक साक्षात्कार को बताया गया। क्लिफर्ड ने ट्रंप के साथ संबंध होने दावा किया था। ट्रंप पर पहले भी इस तरह के आरोप लगते रहे हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version