होमKKN Specialमुजफ्फरपुर के एसएसपी विजिलेंस की चपेट में

मुजफ्फरपुर के एसएसपी विजिलेंस की चपेट में

Published on

छापेमारी में मिले कई विवादित दस्तावेज, तबादले की खबर

मुजफ्फरपुर। बिहार के स्पेशल विजिलेंस की टीम ने सोमवार को बड़ी कारवाई करते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार के कार्यालय, एसएसपी आवास और यूपी स्थित उनके घर पर एक साथ छापामारी की है। इसके बाद मुजफ्फरपुर के पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। इस बीच खबर है कि राज्य सरकार ने मुजफ्फरपुर के एसएसपी का तबादला कर दिया है।

बताया जा रहा है कि यह छापामारी एसएसपी के आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई है। एसएसपी पर शराब माफियाओं से साठगांठ रखने का भी आरोप लगते रहे। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है। राज्य सरकार की स्पेशल विजिलेंस टीम मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार के आवास पर सोमवार को लगभग साढ़े बारह बजे पहुंची। मुख्यालय से निगरानी एसपी समेत एक दर्जन बड़े पुलिस अफसरों की टीम एसएसपी आवास पर धावा बोल कर जांच शुरू कर दिया है।
छामापारी करने आई विजिलेंस की टीम ने सबसे पहले वहां मौजूद सभी सुरक्षाकर्मियो को अलग कर उनके मोबाइल बंद करवा दिए। साथ ही पूरे आवास को अपने सुरक्षा घेरे में लेकर छापेमारी शुरू कर दी। इससे पहले, विशेष विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई की भनक किसी को नहीं लगी। सोमवार को लगभग साढ़े बारह बजे तीन गाड़ियां अचानक एसएसपी आवास पर आकर रुकी। टीम के साथ बीएमपी के लगभग तीन दर्जन गोरखा जवान भी थे। मिनटों में निगरानी की टीम ने पूरे आवास को कब्जे में ले लिया।
गेट से लेकर आवास के चप्पे-चप्पे में गोरखा जवानो ने मोर्चा संभाल लिया और अधिकारियों की टीम अंदर पहुंच गई। छापेमारी के दौरान अधिकारियों की टीम ने बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। लगभग साढ़े चार बजे एक गाड़ी में पांच अधिकारी एसएसपी आवास से बाहर निकल गए। छापेमारी कर रहे अधिकारियों में से किसी ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। जानकारी है कि पूरे मामले को स्पेशल विजिलेंस यूनिट के आईजी रत्न संजय स्वयं देख रहे हैं।
सूत्रो से मिल रही खबर के मुताबिक मुजफ्फरपुर के अलावा यूपी और हरियाणा के कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की चर्चा पुलिस महकमे में चल रही है। बतातें चलें कि एसएसपी विवेक कुमार इसके पहले भागलपुर, सीतामढ़ी और सीवान में भी एसपी रह चुके हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

क्या सच में जाएगी एमएलसी की कुर्सी, संविधान में क्या है प्रावधान

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता को लेकर अटकलबाजी आरंभ बिहार की राजनीति में...

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज अब भाजपा के साथ

सम्राट सरकार को समर्थन से बिहार में बदलेगा सियासी समीकरण? बिहार विधान परिषद के चुनाव...

दूसरों को जलाने की आग आखिरकार अपने ही घर को राख क्यों कर देती है?

घृणा का जहर कितना खतरनाक किसी के प्रति घृणा, द्वेष, जलन और नफरत पालना पहली...

बिहार में अर्नब का कितना असर? 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार

जानिए तूफान की असली ताकत बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात अर्नब अब बिहार में...

More like this

दूसरों को जलाने की आग आखिरकार अपने ही घर को राख क्यों कर देती है?

घृणा का जहर कितना खतरनाक किसी के प्रति घृणा, द्वेष, जलन और नफरत पालना पहली...

तिरहुत स्नातक में वंशीधर ब्रजवासी का दबदबा कायम, शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह की वापसी

तिरहुत की दोनों एमएलसी सीटों पर बदला चुनावी इतिहास बिहार विधान परिषद के 2026 के...

मीठा बोलना कमजोरी नहीं, इंसानियत की ताकत है

कठोरता को अच्छाई बताने वालों को विज्ञान का जवाब एक बच्चा अपने घर में बड़ों...

क्या बियाडा सार्वजनिक करेगा रोजगार और स्थानीय आय का हिसाब?

महवल लेदर पार्क पर जवाबदेही की परीक्षा महवल के लेदर पार्क की सफलता का सबसे...

महवल लेदर पार्क की फाइलों में क्या दर्ज है?

रोजगार का हिसाब अब भी अधूरा बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी बियाडा की वेबसाइट...

महवल लेदर पार्क में रोजगार का आधार क्या है?

कितनी फैक्ट्रियों में शुरू हुआ उत्पादन? मुजफ्फरपुर के महवल में लेदर पार्क का उद्घाटन हो...

क्या महवल से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 2,100 रोजगार का दावा कितना बड़ा?

मुजफ्फरपुर का लेदर पार्क 15 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल में...

क्या नौ दिन की पूजा से मिल जाती हैं अलौकिक शक्तियां या इसका अर्थ कुछ और है?

नवरात्रि के 9 दिन पूरे होते हैं। मंदिरों में आरती होती है। घरों में...

छोटी बच्चियों में देवी का दर्शन या स्त्री के सम्मान की सबसे बड़ी सामाजिक कसौटी?

नवरात्र की अष्टमी या नवमी। पूजा का मंडप सजा है। छोटी-छोटी बच्चियों को आसन...

हवन से शुद्ध होती है हवा या बढ़ता है प्रदूषण?

दुर्गा पूजा की अग्नि पर विज्ञान की बड़ी पड़ताल दुर्गा पूजा की अंतिम आहुतियों के...

दुर्गा पूजा मातृशक्ति का सम्मान है या समाज के सामने एक अधूरा सवाल?

जिस समाज में स्त्री को देवी मानकर पूजा जाता है, उसी समाज में उसकी...

क्या मिट्टी के पात्र में रखा जल सचमुच याद रखता है मंत्रों की ऊर्जा?

एक मिट्टी का पात्र। उसमें भरा जल। उसके मुहाने पर रखे आम के पत्ते...

महिषासुर कौन था? पुराणों के असुरराज से आदिवासी पूर्वज तक

दुर्गा पूजा के पंडाल में एक दृश्य बार-बार दिखाई देता है। सिंह पर सवार...

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...