होमKKN Specialसोनपुर: झुका प्रशासन, लगेंगे ठुमके

सोनपुर: झुका प्रशासन, लगेंगे ठुमके

Published on

दुकानदारों व नर्तकियो के आंदोलन के बाद जिला प्रशासन का बड़ा फैसला. स्थानिय सांसद ने किया हस्तक्षेप, थियेटर के बाहर आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर रोक

संतोष कुमार गुप्ता

सोनपुर: एशिया का सुप्रसिद्ध सोनपुर मेला ही नही हजारो दुकानदारों व संगितप्रेमियो के लिए अच्छी खबर है। नर्तकियो व दुकानदारो के आंदोलन के आगे जिला प्रशासन को झुकना पड़ा है। जिला प्रशासन ने सशर्त थियेटर चलाने की सहमती दे दी है।आज शुक्रवार से सोनपुर मेला बालाओ के ठुमके से गुलजार रहेंगे।  सोनपुर मेले में थिएटर के लिए लाइसेंस देने को सारण जिला प्रशासन राजी हो गया है। इसे लेकर आठ दिनों से चली आ रही तनातनी गुरुवार को समाप्त हो गई।  हालांकि लाइसेंस देने की हामी प्रशासन ने दिनभर की मेलाबंदी के बाद शाम को भरी।  सशर्त लाइसेंस देने का फैसला किया गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी की पहल पर गुरुवार की शाम जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों के प्रतिनिधियों व व्यवसायियों के साथ लंबी बैठक के बाद लाइसेंस जारी करने को लेकर सहमति दे दी। सारण के एसपी हरिकिशोर राय ने बताया कि थिएटर संचालकों को इस शर्त पर लाइसेंस जारी किए जाएंगे कि किसी भी हाल में अश्लीलता न हो। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
साथ ही संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे इसका प्रचार-प्रसार नहीं करेंगे। रात दस बजे के बाद ध्वनि प्रदूषण के नियमों के तहत किसी भी हाल में थिएटर के बाहर आवाज नहीं जाने का सख्त निर्देश दिया गया है। दिनभर मेला बंद होने के सवाल पर एसपी ने कहा कि उन्होंने बंद नहीं कराया था।
मालूम हो कि थिएटरों को लाइसेंस जारी करने को लेकर बीते मंगलवार को नर्तकियों ने जमकर हंगामा मचाया था। मामले में सात नर्तकियों समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया था। इसके विरोध में गुरुवार को पूरे दिन मेला बंद रहा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

गया का केंद्रीय विश्वविद्यालय: पटना के एक कमरे से 300 एकड़ के परिसर तक

बिहार के गया में एक ऐसा विश्वविद्यालय है, जिसकी शुरुआत पटना के एक छोटे...

बिहार में टॉल टैक्स का खेल: रोजाना 6 करोड़ से अधिक की वसूली, आखिर कहां जाता है जनता का पैसा?

एक आम आदमी जब अपनी गाड़ी लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकलता है, तो रास्ते...

नीतीश सेतु: सम्राट चौधरी का एक फैसला, बिहार की राजनीति में कई संदेश

क्या बीजेपी ने जेडीयू को दिया नया भरोसा? कभी-कभी राजनीति में सबसे बड़ा संदेश किसी...

छठ महापर्व: प्रकृति की उपासना से आधुनिकता तक

एक ऐसा पर्व जिसमें किसी मंदिर की दीवारें नहीं, बल्कि नदी का किनारा पूजा...

More like this

बरसात के बाद घरों की सफाई, दीपों का प्रकाश और कीट-पतंगों का संसार

क्या हमारे पूर्वजों ने पर्व के बहाने स्वास्थ्य सुरक्षा का सूत्र दिया था? कल्पना कीजिए,...

दूसरों को जलाने की आग आखिरकार अपने ही घर को राख क्यों कर देती है?

घृणा का जहर कितना खतरनाक किसी के प्रति घृणा, द्वेष, जलन और नफरत पालना पहली...

मीठा बोलना कमजोरी नहीं, इंसानियत की ताकत है

कठोरता को अच्छाई बताने वालों को विज्ञान का जवाब एक बच्चा अपने घर में बड़ों...

क्या बियाडा सार्वजनिक करेगा रोजगार और स्थानीय आय का हिसाब?

महवल लेदर पार्क पर जवाबदेही की परीक्षा महवल के लेदर पार्क की सफलता का सबसे...

महवल लेदर पार्क की फाइलों में क्या दर्ज है?

रोजगार का हिसाब अब भी अधूरा बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी बियाडा की वेबसाइट...

महवल लेदर पार्क में रोजगार का आधार क्या है?

कितनी फैक्ट्रियों में शुरू हुआ उत्पादन? मुजफ्फरपुर के महवल में लेदर पार्क का उद्घाटन हो...

क्या नौ दिन की पूजा से मिल जाती हैं अलौकिक शक्तियां या इसका अर्थ कुछ और है?

नवरात्रि के 9 दिन पूरे होते हैं। मंदिरों में आरती होती है। घरों में...

छोटी बच्चियों में देवी का दर्शन या स्त्री के सम्मान की सबसे बड़ी सामाजिक कसौटी?

नवरात्र की अष्टमी या नवमी। पूजा का मंडप सजा है। छोटी-छोटी बच्चियों को आसन...

हवन से शुद्ध होती है हवा या बढ़ता है प्रदूषण?

दुर्गा पूजा की अग्नि पर विज्ञान की बड़ी पड़ताल दुर्गा पूजा की अंतिम आहुतियों के...

दुर्गा पूजा मातृशक्ति का सम्मान है या समाज के सामने एक अधूरा सवाल?

जिस समाज में स्त्री को देवी मानकर पूजा जाता है, उसी समाज में उसकी...

क्या मिट्टी के पात्र में रखा जल सचमुच याद रखता है मंत्रों की ऊर्जा?

एक मिट्टी का पात्र। उसमें भरा जल। उसके मुहाने पर रखे आम के पत्ते...

महिषासुर कौन था? पुराणों के असुरराज से आदिवासी पूर्वज तक

दुर्गा पूजा के पंडाल में एक दृश्य बार-बार दिखाई देता है। सिंह पर सवार...

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

गुमनाम हकीकत: जब इतिहास के खामोश पन्ने अपनी कहानी कहने लगते हैं

पुस्तक समीक्षा इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना शायद यह है कि जो दर्ज है,...

शिक्षक से बड़ा कौन? भारत की उस परंपरा की पड़ताल, जहाँ गुरु को देवता कहा गया

KKN पड़ताल। किसी बच्चे के हाथ में पहली बार कलम आती है, तो वह...