Home KKN Special रहस्यमयी आबाज से अचंभे में वैज्ञानिक

रहस्यमयी आबाज से अचंभे में वैज्ञानिक

नासा के वैज्ञानिको ने भी सुनी आबाज

अमेरिका। इन दिनो विश्व के कई अंतरिक्ष एजेंसियों में कुछ रहस्यमयी आबाजें सुनाई पड़ने लगा है। दुनिया के 64 अलग-अलग जहगों पर सुनी गए तेज रहस्यमयी धमाकों ने अंतरिक्ष एजेंसियों को अचंभे में डाल रखा है। इन सभी जगहों पर हुए धमाकों के बारे में दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी नासा को भी जानकारी नहीं है और वो खुद हैरान है।
आपको बता दें कि हाल ही में बीते सोमवार को अमेरिका के अलाबाम्बा इलाके में लोगों ने एक जोरदार धमाका सुना। पुलिस ने बाताया कि रात करीब 9 बजे यह धमाका इतना तेज था कि इसके आस-पास के कई घर हिल गए। हालांकि पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि धमाके जैसी यह आवाज किस कारण हुई है। बर्मिंघम अलाबाम्बा राष्ट्रीय मौसम सेवा ने ट्वीट कर कहा तेज आवाज सुनी गई। हमें रडार या उपग्रह पर कहीं किसी बड़ी आग या धुएं के संकेत नहीं मिले हैं।

पहले भी सुनी जा चुकी है रहस्यमयी आवाजें

बता दें कि यह पहला ऐसा मौका नहीं है जब इस इलाके में ये धमाका सुनाई दिया है। इससे पहले 10 अक्टूबर को भी अमेरिका के इस इलाके में ऐसी ही आवाज सुनाई दी थी जिसके बाद लोग परेशान हो गए थे। कुछ लोगों का कहना था कि वह सुपर सोनिक विमान के उड़ने की आवाज है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई। इसके दो हफ्ते बाद दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में भी इसी तरह की रहस्यमयी आवाजें सुनाई पड़ी थीं।

नासा के वैज्ञानिक भी अचंभे में

पिछले एक साल में पृथ्वी की 64 अलग-अलग जगहों से आने वाली इन आवाजों का स्पष्ट वजह सामने नहीं आने से खुद नासा भी हैरानी में है। नासा के वैज्ञानिको ने कहा कि इस तरह की आवाजों के कारण का पता नहीं चल पाया है। हालांकि उनका कहना है कि वैज्ञानिक इसके स्रोत के बारे में नए डेटा को लेकर लगातार अपनी खोज जारी रखे हुए हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version