शनिवार, फ़रवरी 21, 2026 1:45 अपराह्न IST
होमJammu & Kashmirकश्मीर: जानिए क्या है 35A

कश्मीर: जानिए क्या है 35A

Published on

धारा 370 के इस हिस्से को लेकर मचा है बवाल

जम्मू-कश्मीर। भारत की राजनीति में इस वक्त धारा 35A को लेकर राजनीति के गलियारे में कोहराम मचा है। दरअसल, केन्द्र की सरकार जम्मू-कश्मीर से इस धारा को हटाने पर विचार कर रही है। लिहाजा, कट्टरपंथी ही नही, बल्कि कई राजनीतिक दल भी अपना विरोध जाहिर कर रहे हैं। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और लोक सभा सांसद फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि 35A हटाये जाने पर ‘जन विद्रोह’ की स्थिति पैदा हो सकती है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री कह चुकी है कि इस धारा में बदलाव होने पर जम्मू कश्मीर में तिरंगा थामने वाले नही मिलेगा।
दरअसल, अनुच्छेद 35A जम्मू-कश्मीर की विधान सभा को स्थाई नागरिक की परिभाषा तय करने का अधिकार देता है। संविधान के इस अनुच्छेद को 14 मई 1954 को लागू किया गया था। यह अनुच्छेद संविधान की किताबों में देखने को नहीं मिलता है। आज तक संविधान सभा या संसद की किसी भी कार्यवाही में इसे संविधान का हिस्सा बनाए जाने के सन्दर्भ में किसी संशोधन या बिल का जिक्र नहीं किया गया है। इस अनुच्छेद को लागू करने के लिए तत्कालीन सरकार ने धारा 370 के अंतर्गत प्राप्त शक्ति का इस्तेमाल किया था।
इस आदेश को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने 14 मई 1954 को लागू किया था। इस आदेश के राष्ट्रपति द्वारा पारित किए जाने के बाद भारत के संविधान में इसे जोड़ दिया गया। अनुच्छेद 35A धारा 370 का हिस्सा है। इस धारा के तहत जम्मू-कश्मीर के अलावा भारत के किसी भी राज्य का नागरिक जम्मू-कश्मीर में कोई संपत्ति नहीं खरीद सकता इसके साथ ही वहां का नागरिक भी नहीं बन सकता। इसके साथ ही अगर जम्मू-कश्मीर की लड़की किसी बाहरी लड़के से शादी करती है तो उसके सारे अधिकार समाप्त हो जाएंगे। इसके साथ ही उसके बच्चों को भी किसी तरह के अधिकार नहीं मिलेंगे। इस अनुच्छेद को हटाने के लिए यह दलील दी जा रही है कि इसे संसद के जरिए लागू नहीं करवाया गया था। इसी के साथ विभाजन के समय जो पाकिस्तान से शरणार्थी जम्मू-कश्मीर में आए उनके साथ इन अधिकारों को लेकर भेदभाव होता है। इन लोगों में 80% लोग पिछड़े समाज से आते हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

More like this

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...

गुमनाम हकीकत” – संपूर्ण पुस्तक समीक्षा

KKN ब्यूरो। "गुमनाम हकीकत: अ फॉरगॉट्न हिस्ट्री" कौशलेंद्र झा द्वारा लिखी गई एक अतुलनीय...

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में दो लापता सैनिकों के शव बरामद

भारतीय सेना के दो लापता जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। ये...

सोनम वांगचुक की पत्नी ने NSA के तहत गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

लद्दाख में चल रहे तनावों के बीच, जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि...

सोनम वांगचुक: लद्दाख में हिंसा के आरोपों से लेकर राजनीतिक विवादों तक

सोनम वांगचुक का नाम लद्दाख में शिक्षा सुधार और पर्यावरण संरक्षण के लिए जाना...

लद्दाख में उग्र हुआ प्रदर्शन, चार प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने BJP दफ्तर में लगाई आग

लद्दाख की राजधानी लेह में बुधवार को छात्रों और युवाओं का प्रदर्शन उग्र हो...

Himalayan Glacier Lakes खतरे में, 400 से ज्यादा झीलें तेजी से पिघल रही हैं

भारत जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के गंभीर प्रभावों से अछूता नहीं है। हाल ही...

पुंछ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, दो आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने एक अहम ऑपरेशन को अंजाम दिया है।...

Vaishno Devi Landslide: कटरा यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, 31 की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बुधवार को...

Kathua Cloudburst: कठुआ में बादल फटने से चार की मौत, छह घायल

जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला जारी है। रविवार तड़के कठुआ जिले के राजबाग...

टू नेशन थ्योरी: विभाजन की वैचारिक नींव और उसका सच

धर्म के आधार पर एक राष्ट्र की परिकल्पना से लेकर भारत के बंटवारे तक KKN...

बारामूला के उरी सेक्टर में मुठभेड़, हवलदार Ankit Yadav शहीद

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में आतंकियों और भारतीय सेना के बीच...

किश्तवाड़ त्रासदी: मचैल माता यात्रा मार्ग पर बादल फटा, अब तक 12 शव बरामद

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मचैल माता मंदिर की यात्रा मार्ग पर बादल फटने...

उरी सेक्टर में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान की नापाक हरकत एक...

सहदेव झा…एक गुमनाम शख्सियत

अगस्त क्रांति का महानायक KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार में मुजफ्फरपुर जिला का एक कस्बा है-मीनापुर...।...