सोमवार, मार्च 9, 2026 11:07 अपराह्न IST
होमKKN Specialगूगल के सीईओ सुंदर पिचाई बने युवाओं के आइकॉन

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई बने युवाओं के आइकॉन

Published on

भारत के चेन्नई में वर्ष 1972 में जन्में पिचाई सुंदराजन को आज पूरी दुनिया सुंदर पिचाई के नाम से जानती है। पर, बहुत कम ही लोग है, जो पिचाई सुदराजन के सुंदर पिचाई बनने तक के सफर को ठीक से जानतें हैं। आज करोड़ो में खेलने वाला यह लड़का अपने करियर के आरंभिक दिनो में जबरदस्त आर्थिक तंगी झेल चुका है। बावजूद इसके संसाधन का अभाव इसके हौसलो की उड़ान को रोक नहीं सका और आज यह युवाओं का आइकॉन बन चुका है। जीहां, मैं बात कर रहा हूं कि दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की। आपको शायद पता हो कि आर्थिक तंगी के कारण सुंदर पिचाई 1995 में स्टैनफोर्ड में बतौर पेइंग गेस्ट रहते थे। पैसे बचाने के लिए उन्होंने पुरानी चीजें इस्तेमाल की। किंतु, पढ़ाई से कभी समझौता नहीं किया। वे पीएचडी करना चाहते थे। लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनीं कि उन्हें बतौर प्रोडक्ट मैनेजर अप्लायड मटीरियल्स इंक में नौकरी करनी पड़ी।

ऐसे प्राप्त की शिक्षा

सुंदर पिचाई ने अपनी बैचलर की डिग्री आईआईटी, खड़गपुर से ली है। इस मेधावी छात्र को अपने बैच में सिल्वर मेडल हासिल हुआ था। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई करने अमेरिका चला गया और अमेरिका के स्टैनडफोर्ड यूनिवर्सिटी से सुंदर ने एमएस की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वॉर्टन यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। पिचाई को पेन्सिलवानिया यूनिवर्सिटी में साइबेल स्कॉलर के नाम से जाना जाता था। इसी दौरान सुंदर पिचाई ने 2004 में गूगल ज्वाइन किया और फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

गूगल में रहते हुए निभाया बड़ी भूमिका

कहतें हैं कि एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के डेवलपमेंट और 2008 में लांच हुए गूगल क्रोम में सुंदर पिचाई ने बड़ी भूमिका निभाई। यह बात तब की है, जब वह गूगल में प्रोडक्ट और इनोवेशन ऑफिसर हुआ करते थे। इसी दौरान उन्होंने गूगल का सीनियर वीपी यानी प्रोडक्ट चीफ बना कर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था। शुरआती दिनो में सुंदर पिचाई गूगल में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट हुआ करते थे। कहतें है कि सुंदर का पहला प्रोजेक्ट प्रोडक्ट मैनेजमेंट और इनोवेशन शाखा में गूगल के सर्च टूलबार को बेहतर बनाकर दूसरे ब्रॉउजर के ट्रैफिक को गूगल पर लाना था। इसी दौरान उन्होंने सुझाव दिया कि गूगल को अपना ब्राउजर लांच करना चाहिए। इसी एक आइडिया से वे गूगल के संस्थापक लैरी पेज की नजरों में आ गए।

सुंदर की अन्य उपलब्धियां

सुंदर ने ही गूगल ड्राइव, जीमेल ऐप और गूगल वीडियो कोडेक बनाए हैं। सुंदर द्वारा बनाए गए क्रोम ओएस और एंड्रॉइड एप ने उन्हें गूगल के शीर्ष पर पहुंचा दिया। पिछले साल एंड्रॉइड डिविजन उनके पास आया और उन्होंने गूगल के अन्य व्यवसाय को आगे बढ़ाने में भी अपना योगदान दिया। पिचाई की वजह से ही गूगल ने सैमसंग को साझेदार बनाया। सुंदर ने गूगल ज्वाइन करते ही इंटरनेट यूजर्स के लिए रिसर्च शुरू कर दिया। ताकि यूजर्स जो इन्स्टॉल करना चाहते हैं, वे जल्दी इन्स्टॉल हो जाए। हालांकि यह काम ज्यादा मजेदार नहीं था, फिर भी उन्होंने खुद को साबित करने के लिए अन्य कंपनियों से बेहतर संबंध बनाएं, ताकि टूलबार को बेहतर बनाया जाए। उन्हें प्रोडक्ट मैनेजमेंट का डायरेक्टर बना दिया गया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या अंग्रेजों की ‘सबसे खतरनाक दुश्मन’ थीं रानी लक्ष्मीबाई?

क्या सचमुच रानी लक्ष्मीबाई ने महिलाओं की अलग सैन्य टुकड़ी बनाई थी? क्यों अंग्रेजी...

क्या मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई अमेरिका की दादागिरी?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया एक बार फिर उसी खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, जहां...

साइबर वारफेयर का ‘अदृश्य युद्ध’ कितना खतरनाक होगा

रात के 2:17 बजे… अचानक पावर ग्रिड ठप… कोई धमाका नहीं, कोई मिसाइल नहीं—...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

More like this

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...

गुमनाम हकीकत” – संपूर्ण पुस्तक समीक्षा

KKN ब्यूरो। "गुमनाम हकीकत: अ फॉरगॉट्न हिस्ट्री" कौशलेंद्र झा द्वारा लिखी गई एक अतुलनीय...

टू नेशन थ्योरी: विभाजन की वैचारिक नींव और उसका सच

धर्म के आधार पर एक राष्ट्र की परिकल्पना से लेकर भारत के बंटवारे तक KKN...

सहदेव झा…एक गुमनाम शख्सियत

अगस्त क्रांति का महानायक KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार में मुजफ्फरपुर जिला का एक कस्बा है-मीनापुर...।...
00:10:01

जब मुजफ्फरपुर बना आज़ादी की जंग का गढ़: खुदीराम, शारदा और सहदेव की अनसुनी कहानी

जब भी हम स्वतंत्रता संग्राम की बात करते हैं, तो दिल्ली, बंगाल और पंजाब...

अगर रामायण की घटनाएं आज होतीं तो कैसी होती खबरें?

KKN न्यूज ब्यूरो। धार्मिक ग्रंथ रामायण का हर प्रसंग हमें जीवन के महत्वपूर्ण संदेश...

गुरु रविदास: समाज सुधार और आध्यात्मिकता के प्रतीक

KKN न्यूज ब्यूरो। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas...

कौन थे कनकलता बरुआ और गुरुजी – “भारत छोड़ो आंदोलन” की अनसुनी दास्तान

8 अगस्त 1942, मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी के 'भारत छोड़ो'...

रेजांगला का युद्ध और चीन की हकीकत

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 1962 के युद्ध की कई बातें है, जिसको समझना जरूरी...

प्रार्थना पर प्रहार क्यों

तेज आवाज की चपेट में है गांव KKN न्यूज ब्यूरो। चार रोज से चल रहा...

महापर्व छठ का खगोलीय महत्व

KKN न्यूज ब्यूरो। लोक आस्था का महापर्व छठ कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को...

इलाहाबाद क्यों गये थे चन्द्रशेखर आजाद

KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम...

प्लासी में ऐसा क्या हुआ कि भारत को अंग्रेजो का गुलाम होना पड़ा

इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम...

फेक न्यूज की पहचान का आसान तरिका

सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस...

इन कारणो से है मुजफ्फरपुर के लीची की विशिष्ट पहचान  

अपनी खास सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया में विशिष्ट पहचान रखने वाले भारत की...