Home KKN Special लंदन में बीयर के साथ करते हैं योग

लंदन में बीयर के साथ करते हैं योग

लंदन। योग को एक अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल चुका है। योग दुनिया के अन्य हिस्सों में पहुंच रहा है। योग करने के नए और अनोखे तरीके भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक अनोखा और अजीबोगरीब योग है बीयर योग। बीयर योग के दौरान लोग योग के साथ-साथ बीयर पीते हैं और योग भी करतें है।
दरअसल, यह अजीबोगरीब योग लंदन की एक कम्यूनिटी फंजिंग यूके के एक पब में आयोजित होती है। यहां लोग ठंडी बीयर की बोतल के साथ योग करते हैं। इस अजीबोगरीब योग के आयोजकों का कहना है कि बीयर योग दो बहुत ही गुणकारी चीज़ों का मिलन है। बीयर योग से लोग ना सिर्फ शारीरिक संतुष्टि प्राप्त करते हैं, बल्कि इससे मानसिक तनाव से भी रहत मिलती है। हालांकि, बीयर योग की कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं। किंतु, ये अजीबोगरीब योग कौतुहल का विषय बना गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version