गुरूवार, अप्रैल 2, 2026 11:24 पूर्वाह्न IST
होमKKN Specialसोनपुर मेले में नही दिखेगा बालाओ का जलवा

सोनपुर मेले में नही दिखेगा बालाओ का जलवा

Published on

​थियेटर संचालन के लिए नही मिली अनुमति

एसएसपी ने कहा-तम्बू उखाड़ो घर जाओ

संतोष कुमार गुप्ता

सोनपुर। एशिया का सबसे बड़ा सोनपुर मेले मे इस बार बालाओ के ठुमके नही लगेंगे।शोभा सम्राट या गुलाब विकास थियेटर के नामचीन कालाकारो का जलवा इस बार देखने को नही मिलेगा।सीनीयर एसपी ने थियेटर संचालको को दो टूक कह दिया है कि वह अपना तम्बू उखाड़े और घर जाये।प्रशासन के इस हुक्म से हजारो संगितप्रेमियो मे निराशा का भाव है। विश्वविख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में प्रशासन द्वारा अबतक थियेटर संचालन की अनुमति नहीं देने से आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में जुटी थियेटर की नर्तकियों ने मेला में पर्यटन विभाग के द्वारा बनाये गये मुख्य मंच के निकट उपस्थित होकर सारण जिला प्रशासन के विरुद्ध मंगलवार की संध्या प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया। कलाकारों और नर्तकियों का जत्था पर्यटन विभाग के नखास स्थित मुख्य पंडाल में पहुंच गया। इस दौरान नर्तकियों ने अभी तक थियेटरों का लाइसेंस निर्गत नहीं किये जाने का विरोध करती हुई सारण पुलिस अधीक्षक के रवैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  एसपी हाय-हाय तथा थियेटरों का लाइसेंस जारी करो का नारा लगाते हुए धरना पर बैठ गयी।
जानकारी के मुताबिक उनलोगों ने लगातार सारण जिला प्रशासन के विरुद्ध नारे बुलंद करती रही।  कलाकारों ने बताया कि वे पिछले पांच दिनों से कला प्रदर्शन का इंतजार कर रही है।  लेकिन जिला प्रशासन के तुगलकी फरमान की वजह से करोड़ो की लागत से खड़े किये गये इन थियेटरों में विरानी छायी हुई है।  नर्तकियों का कहना था कि अगर ऐसा ही था तो आरंभ में ही यह ऐलान किया जाना चाहिए था कि इस वर्ष सोनपुर मेले में थियेटर नहीं चलेंगे।  तब हम कलाकारों को दिल्ली, मुंबई, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता आदि से यहां आने की जरूरत नहीं थी।  किंतु यहां पहुंचने के बाद तरह-तरह का बहाना प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा करके प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा  रही है जो न्याय संगत नहीं है। बहरहाल रात मे गुलजार रहने वाला सोनपुर मेला दस बजे रात के बाद उजाड़ नजर आने लगा है।
डीएम हरिहर प्रसाद ने कहा कि थियेटर संचालन पर रोक की बात नहीं है। किन्तु स्वच्छ रूप से प्रदर्शन पर ही अनुमति दी जायेगी। दूसरी तरफ नर्तकियों द्वारा प्रदर्शन किये जाने पर एसपी हरकिशोर राय ने कहा कि थियेटर वालों द्वारा अश्लील पोस्टर लगाया गया था इसलिये कार्रवाई की गयी है। बताते चलें कि इस वर्ष मेले में कुल आठ थियेटर लगाए गए हैं जिसमें दिल्ली, यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र व बंगाल की एक हजार से ज्यादा कलाकार आए हुए हैं। इनका कहना है कि प्रशासन का यही रवैया रहा तो वे लोग रोजी रोटी कमाने के बदले मेले में आ कर भूखे मरने को मजबूर हो जाएंगे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या आपकी सोच कंट्रोल हो रही है? जानिए डिजिटल वॉरफेयर का असली सच

क्या आपने कभी सोचा है… कि अचानक एक ही खबर हर प्लेटफॉर्म पर क्यों...

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

काबुल की उस रात क्या हुआ था | जासूस Falcon का रहस्य

काबुल की एक सर्द रात… एक गुमनाम शख्स… और एक ऐसा राज… जो पूरी...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आखिरकार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर...

More like this

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

क्या दुनिया एक और हिरोशिमा मोमेंट की ओर बढ़ रही है?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया को पता भी है कि मिडिल ईस्ट में चल रही...

ईरान पर अमेरिकी हमला या चीन को घेरने की रणनीति?

KKN ब्यूरो। क्या मिडिल ईस्ट में उठती हर जंग की आग के पीछे कोई...

मिडिल ईस्ट की जंग: क्या दुनिया की इंटरनेट नसों पर कब्ज़े की लड़ाई शुरू हो चुकी है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है कि मिडिल ईस्ट की हर जंग का...

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...

18 साल बाद जिंदा लौट आया वह बेटा, जिसे परिवार ने मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार

बिहार के छपरा से सामने आई यह खबर किसी चमत्कार से कम नहीं है।...

सारण जिले में हुई दिल दहला देने वाली हत्या : युवक का गला रेतकर हाथ काटा, शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका

सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के जखुंआ गांव में एक दिल दहला देने...

गुमनाम हकीकत” – संपूर्ण पुस्तक समीक्षा

KKN ब्यूरो। "गुमनाम हकीकत: अ फॉरगॉट्न हिस्ट्री" कौशलेंद्र झा द्वारा लिखी गई एक अतुलनीय...

बिहार चुनाव में खेसारी लाल यादव का हार का सच : “मुझे हराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ और मैं ब्रह्मा जी की लिखी...

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की आंधी में राजद के कई दिग्गज उम्मीदवारों की...

छपरा विधानसभा चुनाव परिणाम : खेसारी लाल यादव पीछे, छोटी कुमारी आगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों की घड़ी आ चुकी है और छपरा विधानसभा...

छपरा में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच बढ़ी राजनीतिक बयानबाजी

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारे खेसारी...

बिहार में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा आई हॉस्पिटल, मिलेगा वर्ल्ड क्लास इलाज

बिहार एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। राजधानी पटना से सटे सारण...

टू नेशन थ्योरी: विभाजन की वैचारिक नींव और उसका सच

धर्म के आधार पर एक राष्ट्र की परिकल्पना से लेकर भारत के बंटवारे तक KKN...

सहदेव झा…एक गुमनाम शख्सियत

अगस्त क्रांति का महानायक KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार में मुजफ्फरपुर जिला का एक कस्बा है-मीनापुर...।...