सोमवार, मार्च 9, 2026 5:04 अपराह्न IST
होमKKN Specialरफ्तार की कहर से बचने के लिए जागरुकता जरूरी : डॉ. ममता...

रफ्तार की कहर से बचने के लिए जागरुकता जरूरी : डॉ. ममता रानी

Published on

अन्तराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के प्रांतीय सेमिनार में हुआ मंथन

मुजफ्फरपुर। एक ओर जहां रफ्तार, विकास की पहली शर्त मानी गयी है। वही, मौजूदा दौर में यही रफ्तार हमारे लिए कातिल बन कर मानव जीवन के लिए बड़ा खतरा बन गया है। मुजफ्फरपुर के जीरोमाइल स्थित मिलन विवाह भवन में कातिल रफ्तार, जीवन के लिए खतरा विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने रविवार को यह बात कही।
विश्व मानवाधिकार दिवस के मौके पर अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ, भारत के बिहार प्रदेश कमिटी की ओर से आयोजित प्रांतीय सेमिनार को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। वर्ष 2013 में जहां 4 लाख 86 हजार 476 दुर्घटनाएं हुर्इं। वहीं, यह आंकड़ा 2015 में बढ़ कर 5 लाख 3 हजार तक पहुंच गया। इन हादसों में मरने वालों की संख्या, जहां 2013 में एक लाख 37 हजार 572 थी, वहीं 2015 में बढ़ कर यह एक लाख 46 हजार 612 हो गया। इस अवधि में घायलो की संख्या 4 लाख 94 हजार 893 से बढ़ कर 5 लाख 13 हजार 960 तक पहुंच गई, जो बेहद ही चिंता का विषय है।
आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक 100 दुर्घटनाओं में करीब 29.6 फीसद लोगों की मौत होना चिंता जनक है। हालिया सर्वे से यह भी पता चला है कि राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं में 40 से 50 फीसद मौतें व्यावसायिक वाहनों के तेज रफ्तार के कारण से होती हैं। भारत की 20 करोड़ की आबादी पर एक करोड़ 80 लाख लोगों की मौत व्यावसायिक वाहनों की चपेट में आने से हो रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के आंकड़े दिल दहलाने वाले हैं। पिछले साल सड़क हादसों में हर घंटे 16 लोग मारे गए। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो ने दुर्घटनाओं पर अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि भारत में 2014 में साढ़े चार लाख से ज्यादा दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 1 लाख 41 हजार से ज्यादा लोग मारे गए। पिछले दस साल की अवधि में सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 42.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।
आंकाड़ो के मुताबिक सड़क दुर्घटना में पंजाब पहले स्थान पर है वही, दूसरे स्थान पर नागालैंड और तीसरे स्थान पर हरियाणा का नंबर आता है। जबकि, मेट्रो शहरों में चेन्नई प्रथम और दिल्ली दूसरे नंबर पर आता है। राज्यों में तमिलनाडु प्रथम, महाराष्ट्र दूसरे और उत्तर प्रदेश तीसरे नंबर पर आता है। सड़क दुर्घटना में बिहार का स्थान चौथा बताया गया है। संघ ने इसकी रोकथाम के लिए 11 सूत्री मांग पत्र सरकार को भेजा है।
प्रदेश अध्यक्ष कौशलेन्द्र झा की अध्यक्षता में आयोजित सेमिनार का संचालन डॉ. श्यामबाबू प्रसाद ने किया। सेमिनार को मुख्य अतिथि डॉ. ममता रानी, प्राचार्य, एमडीडीएम कॉलेज, मुजफ्फरपुर और विशिष्ठ अतिथि- डॉ. अजीत कुमार सिंह, पूर्व कुल सचिव, ललित नारायण मिथिला विश्व विद्यालय, दरभंगा ने संबोधित करते हुए कई सुझाव भी दिए। इसके अतिरिक्त कार्यपालक अभियंता सिधेश्वर प्रसाद सिंह, अवकाश प्राप्त कार्यपालक अभियंता राघवेन्द्र झा, रामबिराजी ठाकुर, प्रदेश महासचिव अशोक झा, ननील सिंह, नीरज कुमार (अधिवक्ता), कुमारी पिंकी, श्री भोला प्रेमी, सीमा वर्मा, जिला अध्यक्ष सीतामढ़ी, राज कुमार, छात्र नेता अमरेन्द्र कुमार, मुखिया अजय कुमार, पत्रकार कृष्णमाधव सिंह, शंकर प्रसाद, सुरेश प्रसाद आदि ने संबोधित किया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या अंग्रेजों की ‘सबसे खतरनाक दुश्मन’ थीं रानी लक्ष्मीबाई?

क्या सचमुच रानी लक्ष्मीबाई ने महिलाओं की अलग सैन्य टुकड़ी बनाई थी? क्यों अंग्रेजी...

क्या मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई अमेरिका की दादागिरी?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया एक बार फिर उसी खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, जहां...

साइबर वारफेयर का ‘अदृश्य युद्ध’ कितना खतरनाक होगा

रात के 2:17 बजे… अचानक पावर ग्रिड ठप… कोई धमाका नहीं, कोई मिसाइल नहीं—...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

18 साल बाद जिंदा लौट आया वह बेटा, जिसे परिवार ने मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार

बिहार के छपरा से सामने आई यह खबर किसी चमत्कार से कम नहीं है।...

बिहार में ट्रेनिंग के दौरान मुकसुदपुर के होमगार्ड जवान की मौत

बिहार में होमगार्ड Training के दौरान एक जवान की मौत हो गई। यह हादसा...

मुजफ्फरपुर में दारोगा की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक...

मुजफ्फरपुर में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख वार्ड नंबर 6 में मंगलवार की...