KKN Special

एक परिवार, जिसने बिहार को लाया सुर्खियों में

परिवार के 96 लोग रहतें हैं एक साथ

पूजा श्रीवास्तव

बिहार। एकल परिवार को लेकर बिहार एक बार फिर से सुर्खियों में है। मामला रोहतास जिले के काराकाट प्रखंड अन्तर्गत सोनवर्षा गांव की है। यहां श्यामदेव सिंह का एक परिवार रहता है। दरअसल, इस परिवार में कुल 96 सदस्य है। श्यामदेव सिंह सोनवर्षा पंचायत के मुखिया भी रह चुकें हैं। वर्तमान में यह परिवार समाज और एकल परिवार की हिमायती नई पीढ़ी के लिए एक सीख है।

परिवार के अधिकतर सदस्य गांव में ही रहते हैं। खेती-बाड़ी परिवार का मुख्य पेशा है। हालांकि, घर के कुछ लोग सरकारी टीचर और अन्य नौकरी में हैं। लेकिन, घर में किसी भी तरह के यदि कार्य होने पर सपरिवार एक साथ बैठकर निर्णय लिया जाता है। लेकिन, अंतिम निर्णय श्यामदेव सिंह का ही होता है। चार भाईयों में श्यामदेव सबसे बड़े हैं। शाम ढलते ही पंचायत के पूर्व मुखिया श्यामदेव सिंह को अपने परिजनों की चिंता सताने लगती है।
परिवार का फलां आदमी कहा है, क्या कर रहा है, कब आएगा? घर के सदस्यों की जानकारी दालान में बैठकर लेने लगते हैं। जब तक परिवार के सभी सदस्य आ नहीं जाते या उनके बारे में सही बात मालूम नहीं कर लेते, तब तक उन्हें सुकून नहीं मिलता। इसके बाद ही वे सोते हैं। पूर्व मुखिया के परिवार का भोजन एक ही चूल्हे पर पकता है। परिवार के अधिकतर सदस्य एक साथ बैठकर खाना खाते हैं। उसी समय सुबह के काम के बारे में भी चर्चा हो जाती है। घर की महिलाओं की जिम्मेवारी होती है, खाना बनाने से लेकर परोसने तक।

This post was published on जनवरी 13, 2018 19:06

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Politics

उत्तर प्रदेश की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला: नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास या सूचना प्रसार का साधन?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More

अगस्त 29, 2024
  • Videos

क्या प्रधानमंत्री मोदी का यूक्रेन दौरा भारत के लिए सही कदम है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूक्रेन दौरा क्यों हुआ, और इससे भारत और दुनिया को क्या… Read More

अगस्त 28, 2024
  • Videos

चोल राजवंश की अनसुनी दास्तान: दक्षिण भारत के स्वर्णिम युग का चौंकाने वाला इतिहास

इतिहास के पन्नों से आज हम आपको चोल राजवंश के अद्वितीय स्वर्णिम कालखंड की जानकारी… Read More

अगस्त 21, 2024
  • Society

मीनापुर के क्रांति महोत्सव को राजकीय सम्मान दिलाने की होगी कोशिश: सांसद

16 अगस्त 1942 को मीनापुर थाना को करा लिया था आजाद KKN न्यूज ब्यूरो। वैशाली… Read More

अगस्त 17, 2024
  • Videos

आजादी की वो आखिरी रात: विभाजन का दर्द और नए युग की शुरुआत

14 अगस्त 1947 की रात, जब भारत गुलामी की जंजीरों को तोड़ आजादी की दहलीज… Read More

अगस्त 14, 2024
  • Videos

Bihar के Lasadhi गांव का बलिदान: भारत छोड़ो आंदोलन की दूसरी कड़ी

9 अगस्त 1942 की सुबह, जब भारत छोड़ो आंदोलन की लहर पूरे देश में फैल… Read More

अगस्त 7, 2024