होमHealthमौसम में बदलाव के साथ बच्चों को सर्दी-जुकाम से कैसे बचाएं: दादी-नानी...

मौसम में बदलाव के साथ बच्चों को सर्दी-जुकाम से कैसे बचाएं: दादी-नानी के देसी नुस्खे

Published on

मौसम में बदलाव के दौरान अक्सर बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। तापमान, नमी और प्रदूषण में अचानक आए बदलाव से बच्चों का शरीर नई परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में असमर्थ हो जाता है। ऐसे में सर्दी-जुकाम, गले में खराश और खांसी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। लेकिन इन स्थितियों में दादी-नानी के पुराने देसी नुस्खे बच्चों को राहत देने में कारगर साबित हो सकते हैं।

सरसों के तेल से कीजिए हल्की मालिश

सर्दी-जुकाम की स्थिति में सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन डालकर हल्का गर्म करें। यह तेल जब गुनगुना हो जाए तो बच्चों की छाती, पीठ और पैरों के तलवों पर धीरे-धीरे मालिश करें। लहसुन और अजवाइन में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो वायुमार्ग को खोलने में मदद करते हैं। इससे नाक बंद होने की समस्या में राहत मिलती है और रक्त संचार भी बेहतर होता है।

नीलगिरी के तेल की खुशबू देती है राहत

नीलगिरी तेल के कुछ बूंदें रूई पर डालें और बच्चे के कपड़ों या तकिए के पास रखें। इसकी महक से सांस लेने में आसानी होती है और बंद नाक खुलती है। यह एक प्राकृतिक तरीका है जो बच्चों को बिना किसी दवा के राहत देता है।

अजवाइन का धुआं प्राकृतिक तरीका

अजवाइन को तवे पर हल्का भूनकर उससे निकलने वाला धुआं बच्चों को थोड़ी दूरी से सूंघने दें। यह धुआं नाक खोलने में मदद करता है और सर्दी से जुड़ी दिक्कतों को कम करता है। यह नुस्खा खासकर ग्रामीण इलाकों में अब भी आम है और बेहद प्रभावी भी।

अजवाइन की पोटली से गर्म सेंक

अजवाइन को गर्म कर एक साफ कपड़े में बांधकर पोटली बनाएं। इस पोटली से बच्चों की छाती और पीठ पर हल्का-हल्का सेंक दें। इससे सर्दी के लक्षण कम होते हैं और छाती की जकड़न में भी राहत मिलती है। यह पारंपरिक तरीका बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।

हल्दी-तुलसी का काढ़ा दें एक साल से ऊपर के बच्चों को

हल्दी और तुलसी के पत्तों को कुछ मिनट तक पानी में उबालें और इसे छानकर हल्का ठंडा होने पर एक साल से ऊपर के बच्चों को दें। हल्दी में रोगाणु नाशक तत्व होते हैं और तुलसी इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होती है। यह मिश्रण गले की खराश और संक्रमण में फायदेमंद होता है।

स्टीमर में विक्स डालकर कमरे में रखें

अगर बच्चा बहुत ज्यादा जकड़न महसूस कर रहा हो तो स्टीमर में बेबी रब या विक्स डालकर उसे कमरे में चलाएं। इससे कमरे में नमी बनी रहती है और बच्चे की बंद नाक खुलने में मदद मिलती है। रात के समय इसका इस्तेमाल करने से बच्चे को बेहतर नींद मिल सकती है।

खास सावधानियां जो ध्यान रखें

इन घरेलू उपायों को अपनाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि बच्चे को किसी चीज़ से एलर्जी न हो। शिशुओं और नवजातों को सीधे किसी भी प्रकार की महक या धुएं के संपर्क में न लाएं। कोई भी देसी उपाय करने से पहले उसकी मात्रा और तापमान का विशेष ध्यान रखें।

स्वस्थ दिनचर्या और सफाई भी है जरूरी

इन देसी नुस्खों के साथ-साथ यह जरूरी है कि बच्चे को साफ-सुथरे माहौल में रखा जाए। कमरे को धूल, गंदगी और कीटाणुओं से मुक्त रखें। बच्चे को पर्याप्त नींद, हल्का और पोषण युक्त भोजन देना भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होगा।

दादी-नानी के यह पारंपरिक नुस्खे आज भी उतने ही प्रभावी हैं जितने पहले थे। बदलते मौसम में जब बच्चों को सर्दी-जुकाम की शिकायत होती है तो इन देसी उपायों से उन्हें राहत मिल सकती है। हालांकि, यदि लक्षण लंबे समय तक बने रहें या तेज बुखार जैसी स्थिति हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। लेकिन सामान्य सर्दी-जुकाम की स्थिति में ये घरेलू उपाय न केवल कारगर हैं, बल्कि बच्चों के शरीर को दवाओं के साइड इफेक्ट से भी बचाते हैं।

Read this article in

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

ब्रह्मपुत्र पर चीन की चाल? महाडैम के नीचे क्या छिपा है

ब्रह्मपुत्र नदी के रास्ते में क्या कोई ऐसा खतरा तैयार हो रहा है, जिसका...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

More like this

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

एनर्जी ड्रिंक से पैकेटबंद खाने तक: सुविधा के नाम पर शरीर के साथ कितना बड़ा सौदा?

बाजार की चमकदार पैकेजिंग के भीतर छिपी चीनी, नमक, वसा और कैफीन शरीर को...

डायबिटीज लाइलाज है या इलाज का तरीका पुराना पड़ चुका है?

भारत में 101 मिलियन लोगों को डायबिटीज, 136 मिलियन प्री-डायबिटीज की जद में; दुनिया...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...