होमHealthपोस्टमार्टम के बाद टांका लगाना भूल गए डॉक्टर

पोस्टमार्टम के बाद टांका लगाना भूल गए डॉक्टर

Published on

हंगामे के बाद स्वीपर ने की सिलाई

मध्य प्रदेश। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का एक और बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल, पोस्टमार्टम के बाद एक महिला के शव को बगैर टांके लगाए ही परिजनों को सौंप दिया गया। बाद में इसका खुलासा होने पर एक स्वीपर को घर पर भेजा गया, जिसने किचन में शव की सिलाई करके कोरम पूरा कर दिया।
मामला राजधानी भोपाल से सटे विदिशा जिले का है। यहां पगरानी गांव में 32 वर्षीय नीता शर्मा की करंट लगने से मौत हो गई थी। मेडिको लीगल केस होने की वजह से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में लिया। स्थानीय सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम भी किया गया, किंतु, चिकित्सक टांका लगाना ही भूल गये और महिला का शव उसके परिजनों को शव सौंप दिया गया।
अंतिम संस्कार के दौरान इसका खुलासा हुआ। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल से एक स्वीपर भेजा गया और इस स्वीपर ने घर के किचन में बैठकर शव को टांके लगाए। बताया जा रहा है कि महिला के शव को टांके लगाने के लिए एक बुजुर्ग स्वीपर को भेजा गया था। स्वीपर की नजरें इतनी कमजोर थी कि वह सुई में धागा भी नहीं डाल पा रहा था। चौंकाने वाली बात ये भी है कि टांके लगाने के लिए घर के ही सुई-धागे का प्रयोग किया गया। हालांकि, बीएमओ विवेक अग्रवाल ने शव में टांके नहीं लगाने के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि शव को ले जाने के दौरान रास्ते में टांका खुल गया होगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

तीस मिनट में 9 मीटर पानी! क्या हिमालय बदल रहा है?

26 अगस्त 2026 को नेपाल-चीन सीमा के पास आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमालय की...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

More like this

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

एनर्जी ड्रिंक से पैकेटबंद खाने तक: सुविधा के नाम पर शरीर के साथ कितना बड़ा सौदा?

बाजार की चमकदार पैकेजिंग के भीतर छिपी चीनी, नमक, वसा और कैफीन शरीर को...

डायबिटीज लाइलाज है या इलाज का तरीका पुराना पड़ चुका है?

भारत में 101 मिलियन लोगों को डायबिटीज, 136 मिलियन प्री-डायबिटीज की जद में; दुनिया...

खराब lifestyle बना फैटी लिवर की बड़ी वजह, जानिए क्या न खाएं

आज के समय में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले...

8 घंटे की नींद के बाद भी थकान क्यों रहती है

कई लोग मानते हैं कि आठ घंटे की नींद पर्याप्त होती है। इसके बावजूद...

हार्ट अटैक के दौरान घर में अकेले हों तो क्या करें, जानिए विशेषज्ञ की सलाह

भारत में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। डॉक्टरों...

प्रोटीन की कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं

आजकल वजन घटाने, फिटनेस और हार्मोन बैलेंस को लेकर लोग अपनी डाइट में कई...

सेब के छिलके से मिलेगा नेचुरल ग्लो, महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं

खूबसूरत और हेल्दी त्वचा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का...

बाजार में बिक रहे नकली चावल से रहें सावधान, बढ़ती मिलावट से लोगों की सेहत पर बढ़ रहा खतरा

आज के समय में food adulteration एक गंभीर समस्या बन चुकी है। लगभग हर...

सर्दियों में पानी कम पीना बन सकता है बड़ा health risk, किडनी से लेकर दिमाग तक पड़ता है असर

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में पानी की कमी से जुड़े स्वास्थ्य...

प्रेमानंद महाराज : आखिर हमारे मन को कौन करता है कंट्रोल

दैनिक जीवन में अक्सर लोगों को यह महसूस होता है कि उनका मन उनके...

रोज का पानी बनाइए सेहत का पावरहाउस, न्यूट्रिशनिस्ट की आसान सलाह

आजकल लोग हेल्दी रहने के लिए महंगे detox drinks, supplements और superfoods की तलाश...

सर्दियों में गुड़ का काढ़ा : इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने का घरेलू तरीका

सर्दियों के मौसम में शरीर को अतिरिक्त गर्माहट, मजबूत इम्युनिटी और बेहतर पाचन की...

जानिए सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे

सर्दियों के मौसम में मूंगफली सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्नैक्स में शामिल...

सर्दियों में हाथों की देखभाल : रूखे और फटे हाथों से बचने के आसान उपाय

सर्दियों का मौसम भले ही लोगों को पसंद आता हो, लेकिन यह स्किन के...