Home Health भारत में कोरोना का खतरा मंडराया

भारत में कोरोना का खतरा मंडराया

कोरोना

कोरोना से हुई पहली मौत की पुष्टि

KKN न्यूज ब्यूरो। भारत में कोरोना वायरस से पहली मौत की पुष्टि होने के बाद सरकारे हाई अलर्ट मोड पर है। कई गाइडलाइन जारी किये गए है। लोगो को किसी भी प्रकार के पैनिक से बचने को कहा जा रहा है। बहरहाल, कोरोना से पहली मौत कर्नाटक के कलबुर्गी शहर में दो दिन पहले ही हो गया था। बताया गया कि संदिग्ध बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हुई थी। अब उसके नमूने की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। बतातें चलें कि इस वक्त भारत में कोरोना से संक्रमित लोगो की संख्या 76 हो गई है। हालांकि इसमें से केरल के 3 लोग ठीक भी हुए हैं।

गूगल का कर्मचारी पॉजिटिव मिला

कोरोना वायरस का तांडव इन दिनो दुनिया में खौफ का कारण बना हुआ है। भारत भी अब कोरोना की चपेट में आने लगा है। यहां संक्रमित लोगों की संख्या लगाता बढ़ रही है। बहरहाल, गूगल की ओर से आए बयान में गूगल ने अपने बेंगलुरु दफ्तर के एक कर्मचारी को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टी की है। पुष्टी के बाद से कर्मचारी को अलग रख दिया गया है।

यात्रियों की संख्या में गिराबट

कोरोना वायरस के खौफ के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या में 36 फीसदी की गिरावट आ गई है। आम दिनों में यहां रोजाना 25 हजार से अधिक यात्री पहुंचते थे। अब इनकी संख्या घटकर 16 हजार रह गई है। गुरुवार रात 12 बजे से 15 अप्रैल तक सभी देशों के टूरिस्ट वीजा निलंबित किए जाने के बाद से शुक्रवार से इनकी संख्या में और गिरावट दर्ज की जाएगी। गुरुवार को एयरपोर्ट परिसर के अंदर सभी कर्मचारी और 90 प्रतिशत यात्री मास्क पहने नजर आए।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version