Home Health जन्मा जुड़वा और अंतर एक साल का

जन्मा जुड़वा और अंतर एक साल का

कैलिफोर्निया। न्यू ईयर पर एक परिवार में दो जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया लेकिन दोनों में एक साल का अंतर हो गया। बात हैरान होने की नही है। दरअसल, कैलिफोर्निया में रहने वाली महिला मारिया को 31 दिसंबर की शाम को डिलेवरी के लिए अस्पताल ले जाया गया। मारिया को दो जुड़वा बच्चे हुए, एक लड़का और एक लड़की। लेकिन कमाल की बात ये हुई कि बेटे जोक्विन का जन्म रात में 11:58 पर हुआ, यानी 31 दिसम्बर 2017 और बेटी आइताना का जन्म कुछ देर बाद 12 बजकर 16 मिनट हुआ, यानि 1 जनवरी 2018 को। इसी तरह दोनों जुड़वा भाई-बहन में तकनीकी रूप से एक साल का अंतर हो गया।

बतातें चलें कि मारिया के दोनों बच्चे प्रीमेच्योर बेबी हैं। लेकिन दोनों फिलहाल स्वस्थ हैं। जन्म की तारीख के इस अनोखी हेरफेर के लिए अस्पताल ने परिवार को 3 हजार डॉलर तोहफे के रूप में दिए है। मारिया के परिवार के सदस्यों ने बताया कि पहले उनकी डिलीवरी के लिए 27 जनवरी 2018 की तारीख तय की गई थी। लेकिन 31 दिसंबर की शाम को ही उनकी डिलीवरी करनी पड़ी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version