बुधवार, मार्च 4, 2026 11:31 अपराह्न IST
होमBiharBSSC इंटर लेवल परीक्षा 2025: दो साल बाद भी PT Exam Date...

BSSC इंटर लेवल परीक्षा 2025: दो साल बाद भी PT Exam Date पर सस्पेंस

Published on

Bihar Staff Selection Commission (BSSC) की सुस्ती से लाखों अभ्यर्थी गहरे संकट में हैं। साल 2023 में आयोग ने 9 साल बाद BSSC Inter Level Exam के लिए 12,199 पदों पर वैकेंसी निकाली थी। लेकिन हैरानी की बात है कि दो साल गुजरने के बाद भी आज तक BSSC PT Exam Date घोषित नहीं की गई।

25 लाख से ज्यादा आवेदन, पर अब तक इंतज़ार

इस बहाली में लोअर डिवीजन क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, पंचायत सचिव, टाइपिस्ट और राजस्व कर्मचारी जैसे कई पद शामिल हैं। कुल 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यानी एक पद के लिए करीब 200 प्रतियोगी होंगे।

लेकिन परीक्षा की तारीख तय न होने से युवाओं में गुस्सा और निराशा लगातार बढ़ रही है।

Online Exam का विरोध

जब सितंबर 2023 में वैकेंसी आई थी, तब लाखों अभ्यर्थियों को रोजगार की उम्मीद जगी थी। लेकिन अब तक परीक्षा की घोषणा न होने से वे मायूस हैं।

छात्रों का कहना है कि Online Exam का आयोजन नहीं होना चाहिए। उनके मुताबिक बिहार सरकार के पास पारदर्शी ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली अभी उपलब्ध नहीं है। अगर इसे प्राइवेट एजेंसियों को सौंपा गया तो धांधली और सेटिंग की आशंका और बढ़ जाएगी।

पारदर्शिता की मांग

अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। उनका कहना है कि:

  • परीक्षा ऑफलाइन मोड में होनी चाहिए।

  • OMR शीट की कार्बन कॉपी उम्मीदवारों को दी जाए।

  • प्रश्न पुस्तिका वापस की जाए।

  • 10 दिन के भीतर Answer Key जारी हो।

  • रिजल्ट के साथ Cut-off और अंक सार्वजनिक हों।

उनका तर्क है कि इन नियमों के बिना पारदर्शिता संभव नहीं है।

Paper Leak से पहले ही बिगड़ी छवि

BSSC की छवि पहले से ही पेपर लीक मामलों से खराब हो चुकी है। ग्रेजुएट लेवल और CGL-3 परीक्षाओं में धांधली के आरोप सामने आ चुके हैं। छात्रों का कहना है कि नए अध्यक्ष को यह इतिहास बदलना चाहिए, वरना युवाओं का भरोसा पूरी तरह टूट जाएगा।

Exam Calendar की मांग

छात्रों की एक अहम मांग यह भी है कि आयोग Exam Calendar जारी करे। उनका कहना है कि BPSC की तरह BSSC को भी पारदर्शिता और निश्चितता का माहौल बनाना चाहिए।

अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर पहले से यह पता हो कि PT कब होगा, Mains कब और Interview कब तक होगा, तो वे बेहतर तैयारी कर पाएंगे। इसके अलावा परीक्षाओं में CCTV, कंट्रोल रूम और सख्त निगरानी जरूरी है ताकि नकल और पेपर लीक पर रोक लग सके।

अधर में लटका भविष्य

आयोग की देरी पर अब सवाल सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर उठ रहे हैं। अभ्यर्थी पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों दो साल से परीक्षा रुकी हुई है और क्यों लाखों युवाओं का भविष्य अधर में है।

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा, “सरकार को युवाओं की तकलीफ सुननी चाहिए और यह परीक्षा जल्द करानी चाहिए। वरना युवाओं का धैर्य टूट जाएगा।”

BSSC Inter Level Exam अब बिहार के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा बड़ा मुद्दा बन गया है। उम्मीदवार पारदर्शिता, निश्चित तारीख और सुरक्षित परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं।

सरकार और आयोग पर दबाव बढ़ रहा है कि जल्द से जल्द PT Exam Date घोषित की जाए। अगर देरी और अव्यवस्था जारी रही तो यह मामला सिर्फ शिक्षा जगत ही नहीं, बल्कि राजनीति में भी बड़ा मुद्दा बन सकता है।

Read this article in

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से लोकतंत्र मजबूत होगा या राज्यों की आवाज़ दब जाएगी?

क्या पूरे देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने से हजारों करोड़...

आख़िरी मुगल बादशाह की वह चीख जो आज भी गूंजती है

क्या बहादुर शाह ज़फ़र सिर्फ एक बूढ़े शायर थे… या 1857 की क्रांति का...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

लाउडस्पीकर पर सियासत या सेहत की लड़ाई? बिहार विधान परिषद में क्यों मचा शोर?

बिहार विधान परिषद में ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा जिस गंभीरता से उठाया गया, उसने...

More like this

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

आज का राशिफल, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Horoscope 10 February 2026 Aaj Ka Rashifal ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार...

Bank of Baroda Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने...

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...

परीक्षा पे चर्चा 2026 परीक्षा के तनाव पर पीएम मोदी करेंगे छात्रों से संवाद

Pariksha Pe Charcha 2026 एक बार फिर देशभर के छात्रों से जुड़ने जा रहा...

पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। राज्य...