सोमवार, जून 8, 2026 10:24 अपराह्न IST
होमBiharबिहार बोर्ड मैट्रिक का रिज़ल्ट घोषित, सब्जी बेचने वाले का बेटा हिमांशु...

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिज़ल्ट घोषित, सब्जी बेचने वाले का बेटा हिमांशु राज बना बिहार टॉपर

Published on

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिज़ल्ट घोषित कर दिया गया है। रोहतास जिले के हिमांशु राज बिहार टॉपर बने हैं। हिमांशु को कुल 500 अंको मे से 478 अंक मिले हैं। वह रोहतास जिले के जनता हाई स्कूल, तेनुअज के छात्र हैं।

बिहार टॉपर हिमांशु राज रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड के तेनुअज पंचायत के नटवार कला गांव के वार्ड नं 10 का निवासी है। हिमांशु राज के पिता सुभाष सिंह सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते है और माता मंजू देवी गृहिणी है।

हिमांशु के पिता सुभाष सिंह बिक्रमगंज के तटवार बाजार में सब्जी बेचते हैं। बहुत ही साधारण परिवार का बेटा हिमांशु बेहद लगनशील और परिश्रमी छात्र हैं। हिमांशु ने मीडिया को बताया कि,  मैट्रिक की परीक्षा के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। वह दिन में लगभग 14 घंटे पढ़ाई करते थे। हिमांशु से बड़ी एक बहन है जो इंटर की छात्रा है। हिमांशु की अभिलाषा तो ऊंची उड़ान भरने की है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसने सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की बात कही।

इसी के साथ समस्तीपुर के दुर्गेश कुमार 480 अंकों के साथ राज्य में दूसरे नंबर पर हैं। वह एसके हाई स्कूल, जितवारपुर के छात्र हैं। तीसरे नंबर पर भोजपुर के श्री हरकेन कुमार जैन ज्ञान स्थली, आरा के छात्र शुभम कुमार हैं, उन्हें 478 अंक मिले हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा  में इस बार 14 लाख 94 हजार 71 विद्यार्थी सम्मलित हुए थे और इनमें से 7 लाख 29 हजार 213 छात्राएं थीं।

इस बार कुल 80.59 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 4,03,392 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 524217 द्वितीय श्रेणी से और 2,75,402 तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं। इस बात मैट्रिक की परीक्षा में कुछ 12 लाख 2 हजार, 30 विद्यार्थी पास हुए हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

भारत–बांग्लादेश सीमा पर तेज हुई फेंसिंग, लेकिन क्यों बढ़ रहा है तनाव?

KKN ब्यूरो। भारत ने बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की दिशा में...

More like this

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

बिहार पर कितना कर्ज? विकास की रफ्तार के पीछे छिपा आर्थिक दबाव

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में विकास और विशेष राज्य के दर्जे की बहस...

बिहार की अर्थव्यवस्था: तेज़ रफ्तार विकास के पीछे छिपी गरीबी, पलायन और संभावनाएं

क्या बिहार सचमुच बदल रहा है? या आंकड़ों की चमक के पीछे अब भी...

बिहार में ‘सम्राट कैबिनेट’ का बड़ा दांव, निशांत को स्वास्थ्य तो बीजेपी के पास गई शिक्षा की कमान

KKN ब्यूरो। बिहार की नई सत्ता व्यवस्था अब पूरी तरह आकार ले चुकी है।...

क्या बिहार में बदलेगी सत्ता की स्क्रिप्ट या दोहराएगा इतिहास?

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति में सचमुच एक युग का अंत और दूसरे...

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...

नीतीश युग का अंत या नई शुरुआत? सम्राट चौधरी के हाथों में बिहार की सत्ता का नया समीकरण

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है…...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आखिरकार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर...

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: आज नहीं… तो कब?

बिहार में लाखों छात्रों के बीच शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...