Economy

ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर ओलावृष्टि की मार

गेंहूं के फसल को सर्वाधिक नुकसान

KKN न्यूज ब्यूरो। गेंहूं की तैयार हो चुकी फसल की कटनी और दौनी का काम अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि ओलावृष्टि से किसानो के अरमान चकनाचूर हो गये। आसमान से आफत की ऐसी बरसात हुई, जिसमें सिर्फ गेंहूं ही नही? बल्कि, खेतो में खड़ी मक्का और सब्जी की फसल को, थूर कर रख दिया। आम और लीची का मंजर भी नहीं बचा। गांव में अब किसान कहने लगें हैं कि लॉकडाउन की मार तो झेल भी लें। पर, फसल को हुई नुकसान को कैसे झेले?

ओलावृष्टि

उत्तर बिहार के कई जिलो में अप्रैल के दूसरे और तीसरे सप्ताह में गरज के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को बिगाड़ कर रख दिया है। शिवहर जिला से सटे मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर में तबाही का मंजर कुछ ज्यादा ही है। बेलाहीलच्छी गांव के विनोद कुमार उर्फ शर्माजी कहतें है कि आसमान से गिरी पत्थर से गेंहूं का 50 प्रतिशत दाना खेत में ही झड़ गया। नन्दना के अरुण कुमार राय ने बताया कि उनके गांव में गेंहूं और करैला की फसल पूरी तरह से तबाह हो गया है। मालिकाना के दीपक सिंह और खरारू गांव के मोहन राय भी गेंहूं की फसल के बर्बाद होने से परेसान है।
ओलावृष्टि में सिर्फ फसल को तबाही हुई है, ऐसी बात नहीं है। बल्कि, आसमान से गिरे 200 ग्राम और इससे भी बड़े पत्थर से मकान को भी बहुत नुकसान हुआ है। गंगटी के रामजन्म साह बतातें हैं कि उनके घर का एसवेस्टस सात जगहो पर टूट गया है। गंगटी बाजार के कई दुकानो पर रखे एसवेस्टस को भी काफी नुकसान होने की खबर आई है। गंगटी से सटे सीतामढ़ी जिला अन्तर्गत रुन्नीसैदपुर थाना के कुम्हरार और इसके आसपास के गांवों में हुई ओलावृष्टि से लोगो की कमर टूट गई है। सहजपुर के किसान नीरज कुमार बतातें हैं कि लॉकडाउन से जितना नुकसान नहीं हुआ। उससे अधिक नुकसान तो ओलावृष्टि से हो गया।

This post was published on अप्रैल 20, 2020 13:07

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022