होमEconomyलॉकडाउन के बीच में क्यों जारी होती है गाइडलाइन, ढ़ील का बड़ा...

लॉकडाउन के बीच में क्यों जारी होती है गाइडलाइन, ढ़ील का बड़ा राज

Published on

KKN न्यूज ब्यूरो। कोरोनाकाल में लॉकडाउन, गाइडलाइन और ढ़ील जैसे शब्दो से अब कोई अनजान नहीं है। दरअसल ये वो शब्द है, जिसकी वजह से कई लोग गुमराह हो रहें हैं या ठीक से इसको समझ नहीं पा रहें हैं। लोगो को ठीक से यह नहीं मालुम है कि क्या करना चाहिए और क्यों करना चाहिए? आलम ये है कि अब हमे कोरोना के साथ जीना भी है और इससे बचना भी है। यह तभी संम्भव होगा, जब हम इसको ठीक से समझ पायेंगे। इससे भी बड़ी बात ये है कि सरकार की ओर आशा भरी नजरो से देखते रहने से बेहतर होगा कि हम अपने लिए खुद ही बेहतर बिकल्प तय करें। सरकार के लिए इंसान का जीवन बहुत मायने रखता है और सरकारे इस दिशा में काम भी कर रही है। पर, यह भी एक सच है कि सरकार के लिए देश का इकोनॉमी बचाना भी उतना ही जरुरी होता है। सरकार अब इस दिशा में भी काम करने लगी है। विरोधाभाष देखिए। इकोनॉमी को बचाना है तो जीवन से खेलना होगा और जीवन की रक्षा हेतु लॉकडाउन जारी रखने का मतलब होगा आर्थिक तंगी का सामना। यहां एक बात और है और वह ये कि सरकार भी दोहरी दबाव में है। लॉकडाउन बहाल रखने के लिए अन्तराष्ट्रीय दबाव है और खोलने के लिए घरेलू दबाव। लोगो को छूट देने का मतलब होगा कारोना के संक्रमण को फैलने का मौका देना।

बेरोजगारी बढ़ने का खतरा

अब जरा राजनीति का तकाजा देखिए। सरकार लॉकडाउन के बीच में गाइडलान जारी करके इकोनॉमी को भी बचाना चाहती है। ताकि, दोनो काम एक साथ हो सके। अब दोनो एक साथ कैसे होगा? क्योंकि, लॉकडाउन का मतलब होता है सभी कुछ बंद। चाहे वह सरकारी उपक्रम हो या गैर सरकारी उपक्रम। सभी कुछ बंद। कल कारखाना बंद, ट्रांसपोर्ट सिस्टम बंद, रेल और हवाई सेवा बंद। यानी सभी कुछ बंद। अब इसका मतलब समझिए। दरअसल, लॉकडाउन की अवधि में सिर्फ आम लोगो का, किसानो का या कारोबारियों का नुकसान होगा, ऐसी बात नहीं है। बल्कि, सच तो ये है कि लॉकडाउन से सर्वाधिक नुकसान सरकार को उठनी पड़ती है। अब इसकी एक बानगी देखिए। आपको जान कर हैरानी होगी कि यात्रा प्रतिबंधों की वजह से वैश्विक व्यापार को अब तक 2600 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। यह फाइनल आंकड़ा नहीं है। बल्कि, एक अनुमान है और वह भी मोटे तौर पर। फाइनल आंकड़ा आने में अभी समय लेगेगा। अनुमान यह भी है कि नुकसान का फाइनल ग्राफ इससे कई गुणा अधिक हो सकता है। कोराना वायरस की वजह से दुनिया की करीब 24 करोड़ या इससे भी अधिक लोगो की नौकरी खतरे में पड़ गई है। यानी 24 करोड़ लोग एक साथ बेरोजगार हो जायेंगे। यह आंकड़ा भी बड़ा हो सकता है। पिछले दशक में वित्तीय संकट के दौरान लोगो को अपनी नौकरी गवांनी पड़ी थीं। पर, मौजूदा हालात इससे सात गुणा अधिक भयावह है। जानकार मानते है कि अगस्त महीने तक हालात काबू में नहीं आया तो भारत सहित पूरी दुनिया, एक गहरे वित्तीय संकट की दलदल में फंस सकता है।

 

आर्थिक नुकसान

एशियन डेवलपमेंट बैंक के द्वारा जारी आंकड़ो पर गौर करें तो कोरोना काल की सबसे बड़ी त्रासदी ये है कि इन दिनो व्यापार और उद्योग का दायरा तेजी से सिमटने लगा है। जाहिर है इससे बेरोजगारी बढ़ेंगी। बड़ी संख्या में लोगो के पास कोई काम नहीं होगा। अनुमान के मुताबिक कोरोना वायरस के इस महामारी के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था को करीब 9.7 फीसदी का नुकसान हो सकता है। अब तक तो समझ में आ गया होगा कि दुनिया की सरकारे लॉकडाउन को हटाने के लिए क्यों बेचैन है? बात भारत की करतें हैं। भारत में शुरुआत के मात्र 21 दिनों की लॉकडाउन में अर्थव्यवस्था लड़खड़ाने लगी थीं। एक मोटे अनुमान के मुताबिक मात्र 21 दिनों के लॉकडाउन से भारत की अर्थव्यवस्था को सात से आठ लाख करोड़ रुपये का चपत लगने का अनुमान है। लॉकडाउन में ज्यादातर कारखाना और व्यवसाय बंद है। भारतीय रेलव हो या उड़ानें। प्रत्येक सेक्टर को झटका लगा है। इस दौरान देश की आर्थिक गतिविधियां लगभग ठप हो गई। जानकारी के मुताबिक 25 मार्च से शुरुआत के 21 दिनों के लॉकडाउन में भारत की करीब 70 फीसदी आर्थिक गतिविधियां थम गई है। निवेश, निर्यात और अन्य उत्पादों की खपत में खतरनाक तरीके से गिराबट दर्ज की गई है।

परिवहन कारोबार को लगा झटका

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन के मुताबिक सिर्फ ट्रक परिवहन व्यवसाय को शुरुआत के 15 दिन में करीब 35 हजार 200 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका था। इसी प्रकार खुदरा कारोबार को करीब 30 अरब डॉलर का भारी नुकसान होने का अनुमान है। यह कुछ मिशालें है, सरकार की पेशानी पर चिंता की लकिर बताने के लिए। दरअसल, यहीं वह कारण है, जिसके रहते सरकार लॉकडाउन के बीच में बार- बार गाइडलाइन जारी करके लोगो को ढ़ील दे रही है। ताकि, अर्थ व्यवस्था को सम्भाला जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोनाकाल के लॉकडाउन से कुल मिला कर भारत के अर्थव्यवस्था को 120 अरब डॉलर यानी करीब नौ लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। मैं फिर कहता हूं कि यह मात्र एक अनुमान है और फाइनल ग्राफ मिलना अभी बाकी है। लेकिन इतना तो समझ में आ ही गया होगा कि सरकार लॉकडाउन को कम करने के लिए इतना क्यों बैचेन है? एक्यूट रेटिंग्स एंड रिसर्च लिमिटेड ने अनुमान जताया था कि भारतीय अर्थव्यवस्था को शुरुआत के 21 दिनों में प्रत्येक रोज करीब 4.64 अरब डॉलर यानी 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो रहा था। इस तरह सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी को 98 अरब डॉलर यानी करीब साढ़े 7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

गाइडलाइन क्यों

सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च ने कहा है कि यह महामारी ऐसे समय में आई है, जब भारतीय अर्थव्यवस्था में साहसिक राजकोषीय और मौद्रिक उपायों के बाद पुनरुद्धार के संकेत दिखने लगे थे। इस बीच देशव्यापी लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था को सात से आठ लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है। यह अनुमान शुरूआत के दिनो की है। मौजूद समय में नुकसान का ग्राफ चिंता पैदा करने वाली है। अब तक आपको समझ में आ गया होगा कि सरकार बार-बार गाईडलाइन क्यों जारी करती है? आपको याद ही होगा कि शुरुआत के दिनो में सिर्फ आपातकालीन सेवाओं को लॉकडाउन की दायरे से बाहर रखा गया था। बाद में हालात बदलने लगा और सरकार ढ़ील देने के लिए गाइडलाइन जारी करने लगी। इसके बाद कृषि, खनन, और आईटी सेवाएं को कुछ गाइडलाइन के साथ बहाल कर दिया गया। किंतु, इससे बात नहीं बनी और इकोनॉमी को झटका लगना बंद नहीं हुआ तो कालांतर में कई प्रकार की जन सेवाओं को काम करने की अनुमति दे गई है। उद्योग और निजी परिवहन को बहुत हद तक छूट मिल गई।

खतरा के साथ ढ़ील भी बढ़ी

याद करिए 25 मार्च को। जब भारत में लॉकडाउन हुआ था। उस वक्त भारत में कोरोना के मात्र 606 पॉजिटिव मामले थे। उस वक्त सरकार ने पूरी सख्ती से पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया और आज जब कोरोना पॉजिटिव की संख्या एक लाख को पार कर रही है, तब ढ़ील देने के नाम पर गाइडलाइन के जरिए बहुत कुछ खोल दिया गया है। यह कितना सही है और कितना गलत? मुझे नहीं पता। क्योंकि, सवाल अर्थ व्यवस्था की है। तो जाहिर है जिन्दगी को दाव पर लगाना ही होगा। यह तय हो चुका है कि कोरोनाकाल अब लम्बा खिंचने वाला है। ऐसे में अर्थ व्यवस्था को उसकी हाल पर नहीं छोड़ा जा सकता है। यानी इकोनॉमी को बचाना है, तो जीवन मूल्यों के साथ एक हद तक समझौता करना होगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

बांकीपुर उपचुनाव: क्या बीजेपी का अभेद्य किला दरकेगा या बदलेगी बिहार की राजनीति?

KKN ब्यूरो। पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र केवल एक सीट नहीं है। यह बिहार...

मोहम्मद रफी के आखरी अल्फाज- तो, मैं चलूं….

महान पार्श्व गायक मो. रफी आज हमारे बीच भले नही हो, किंतु, उन्हें भूलना...

More like this

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

क्या पेट्रोलियम संकट की तरफ बढ़ रहा है भारत?

मिडिल ईस्ट की आग, अमेरिका की शांति वार्ता और भारत पर मंडराता खतरा KKN ब्यूरो।...

बिहार पर कितना कर्ज? विकास की रफ्तार के पीछे छिपा आर्थिक दबाव

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में विकास और विशेष राज्य के दर्जे की बहस...
00:07:59

कर्ज में डूबे राज्य, फिर भी मुफ्त योजनाएं क्यों?

क्या आपने कभी सोचा है कि चुनाव आते ही अचानक मुफ्त योजनाओं की बाढ़...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...
00:10:10

क्या चीन-बांग्लादेश की साज़िश से घिर गया भारत? सिलिगुड़ी कॉरीडोर पर क्यों मंडराया खतरा

भारत का सबसे संवेदनशील इलाका — सिलिगुड़ी कॉरीडोर, जिसे दुनिया चिकेन नेक के नाम...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

Pariksha Pe Charcha 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से की सीधी बातचीत

Pariksha Pe Charcha 2026 का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के...

Silver Price Today : 5 फरवरी को चांदी के भाव में तेज गिरावट, जल्दी खरीदें

5 फरवरी को चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर सामने आई है।...

Budget 2026 : महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा बजट, She Mart और लखपति दीदी को नई रफ्तार

केंद्रीय बजट 2026 में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने पर...