Home Bihar सासाराम में एक महिला व चार बच्चों पर धारदार हथियार से हमला,...

सासाराम में एक महिला व चार बच्चों पर धारदार हथियार से हमला, मुजफ्फरपुर में कारोबारी को मारी गोली

जख्मी से मिले विधायक मुन्ना यादव

KKN न्‍यूज ब्‍यूरो। बिहार में सुशासन की शाख खतरे में है। सासाराम के मिर्जापुर में धारदार हथियार से एक महिला और उसके चार बच्चों को बदमाशो ने काट डाला। जिसमें महिला व दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई। बाकी अन्य दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला दरोगा यादव की पत्नी और उसका तीन वर्षीय बेटा रवि यादव है।

मीनापुर में कारोबारी को मारी गोली

इधर, मुजफ्फरपुर के मीनापुर में कारोबारी दिनेश साह को बाइक सवार बदमाशो ने गोली मार दी है। घटना आज सुबह की है। बताया जा रहा है कि श्री साह टहलने के लिए सड़क पर निकले ही थे कि बदमाशो ने गोली मार कर जख्मी कर दिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version